पेड़ों की कटाई पर विवाद, 6 लोग घायल: फतेहपुर में लाठी-डंडे चले, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर – Barabanki News h3>
सरफराज वारसी| बाराबंकी3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बाराबंकी जिले के फतेहपुर खास गांव में सोमवार सुबह यूकेलिप्टस के पेड़ों की कटाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें लाठी-डंडे और धारदार हथियारों का इस्तेमाल हुआ। इस घटना में दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर से जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर खास निवासी केशवराम पुत्र बिंद्रा प्रसाद ने अपनी भूमि पर लगे करीब 40 यूकेलिप्टस के पेड़ एक ठेकेदार को बेचे थे। सोमवार सुबह जब ठेकेदार मजदूरों के साथ पेड़ काटने पहुंचा, तो बगल के खेत में रहने वाले मुख्ली दत्तक पुत्र प्रसादी के परिजन मौके पर आ गए और पेड़ों की कटाई का विरोध करने लगे।
केशवराम पक्ष का आरोप है कि विरोधी पक्ष के गंगाराम, देशराज, शिवम, मनमोहन, हरिओम, गोलू, अंजू और शिवानी सहित कई लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। इस हमले में केशवराम के सिर पर बांके से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जब परिजनों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, तो उन्हें भी पीटा गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों में से कुछ के पास देशी कट्टा और अन्य धारदार हथियार थे।
दूसरी ओर, पहले पक्ष के गंगाराम (60 वर्ष) और देशराज (40 वर्ष) को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। शिवम (21), अनु (15) और मनमोहन (17) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया। केशवराम के भतीजे ने बताया कि उनके बाबा के खेत में लगभग 20 लाख रुपये के यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हैं और विपक्षी जबरन उन्हें काटने की कोशिश कर रहे थे। विरोध करने पर उन पर घर में घुसकर हमला किया गया। उन्होंने 100 नंबर पर कई बार कॉल करने का दावा किया, लेकिन फोन नहीं उठा, जिसके बाद थाने को सूचना दी गई।
Advertising
थाना प्रभारी संजीत सोनकर ने बताया कि दोनों पक्षों से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News