पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार: एक ही रात में गुना, देवास में की लूट; आगरा के रहने वाले हैं चारों आरोपी – Guna News h3>
जिले के चांचौड़ा इलाके में पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान वह गल्ले से 70 हजार रुपए सहित DVR लूट ले गए थे। चारों आरोपी
.
मिली जानकारी के अनुसार चांचौड़ा इलाके के देदला गांव के रहने वाले सतीश विश्वकर्मा(25) मोई खेजड़ी में माधव फ्यूल नायरा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया था कि 12 फरवरी की रात में एक स्विफ्ट कार से आये चार अज्ञात बदमाश आए। उन्होंने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से मारपीट की। इसके बाद वह ऑफिस में घुसे और गल्ले में रखे 70 हजार रुपए लूट ले गए। इसके अलावा वह CCTV का DVR भी अपने साथ ले गए थे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
देवास में भी हुई इसी तरह की चोरी SP संजीव कुमार सिंहा के निर्देशन में प्रभारी SDOP महेंद्र गौतम के नेतृत्व में चांचौड़ा पुलिस टीम इस मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लग गई। आरोपियों की तलाश के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली थी कि उसी रात देवास जिले के टोंकखुर्द थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर भी कार सवार चार बदमाशों द्वारा इसी प्रकार से लूट की गई थी। वह चारों आरोपी उस प्रकरण में टोंकखुर्द थाने में गिरफ्तार किए गए हैं।
प्रोटक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार किया जानकारी लगने पर चांचौड़ा थाने की बीनागंज चौकी से पुलिस की एक टीम देवास पहुंची। चारों आरोपियों राकेश कुमार पुत्र नौरंगीलाल बघेल उम्र 34 साल, जगदीश उर्फ जग्गा पुत्र रामनाथ बघेल उम्र 28 साल, बागेश कुमार पुत्र श्याम सिंह बघेल उम्र 19 साल और कन्हैया पुत्र संतोष यादव उम्र 21 साल निवासी एत्मादपुर जिला आगरा उप्र की पहचान कर उन्हें न्यायालय से प्रोटक्शन वारंट लेकर चांचौड़ा वाले मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से प्रकरण में रिकवरी और अन्य पूछताछ के लिए न्यायालय से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।