पूर्व मंत्री बोले- होली मनाओ दो पैग ज्यादा पियो: भूपेंद्र का होली मिलन समारोह का वीडियो; कटारे बोले- डिप्रेशन का इलाज दवा से होता है – Sagar News h3>
होली मिलन समारोह में शामिल हुए थे पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह।
सागर की खुरई विधानसभा से विधायक और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि होली मनाओ और दो पैग ज्यादा पियो। उनका यह वीडियो सामने आते ही कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटार ने तंज कसा है।
.
कटारे ने सोशल मीडिया पर लिखा- एक तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शराबबंदी की बातें कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह 2 पैग ज्यादा मारने की सलाह दे रहे हैं। गजब का दोहरा-चरित्र है। अपने अवैध शराब के कारोबार को बढ़ाने का इससे शानदार तरीका और क्या होगा? भूपेंद्र सिंह जी, डिप्रेशन का इलाज दवा से होता है, दारू से नहीं।
बोले- लोगों की धड़कनें ऊपर-नीचे हो रही होंगी दरअसल, भूपेंद्र सिंह का वीडियो रविवार को खुरई में आयोजित होली मिलन समारोह का बताया जा रहा है। वीडियो में भूपेंद्र सिंह कह रहे हैं जनता ने विकास पर विश्वास किया है। हर चुनाव ज्यादा वोटों से जिताया है। अगला चुनाव 1 लाख वोटों से जीतेंगे, जिनको लिखना है लिख लो। बहुत से कैमरे चल रहे होंगे, बहुत से लोगों की धड़कनें ऊपर-नीचे हो रही होंगी। इसलिए भैया आज होली मनाओ और दो पैग ज्यादा पीयो, अबकी बार एक लाख पार।
नेता दो तरह के होते हैं, राजनीतिक और राजनेता भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि दो तरह के नेता होते हैं, एक होते हैं राजनीतिक और दूसरे होते हैं राजनेता। राजनीतिक के दिमाग में हर समय किसी भी तरह चुनाव जीतने की जोड़-तोड़ और तिकड़म चलती रहती है। लेकिन, जो राजनेता होता है उसके मन में राजनीति नहीं, बल्कि सदैव राष्ट्रसेवा, राजधर्म और जनसेवा की ललक होती है।
मैंने हमेशा राजनेता की तरह सोचा और काम किया। सुशासन, अच्छा प्रशासन, सेवा, भलाई, कल्याण के लक्ष्य वाला राजनेता ही लोगों के दिलों पर राज करता है। राजनीतिक व्यक्ति पद, होर्डिंग, पोस्टर के साथ ही खत्म हो जाता है। लेकिन, राजनीति लोगों के मनों पर हमेशा राज करता है। उन्होंने कहा कि सत्ता केंद्रित राजनीति स्थायी नहीं होती जो राजधर्म और सेवा के लिए काम करते हैं वही स्थायी होते हैं। इसलिए सेवा और धर्म ही जीवन का उद्देश्य होना चाहिए।
————
ये खबर भी पढ़ें… करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा पर बड़ा खुलासा:पूर्व मंत्री भूपेंद्र बोले- नियुक्ति नियम के खिलाफ थी
परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की नियुक्ति के लिए नोटशीट लिखने को लेकर तत्कालीन परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने विधानसभा में ये माना कि सौरभ शर्मा की नियुक्ति गलत हुई थी। उन्होंने यह भी कहा कि नियम के अनुसार सौरभ शर्मा की नियुक्ति हो ही नहीं सकती थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…