पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप ‘आप’ में शामिल, केजरीवाल ने बताया पंजाब में कौन होगा मुख्यमंत्री का चेहरा? h3>
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पंजाब के पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप ‘आप’ में शामिल हो गए। उनके पार्टी में शामिल होने से पंजाब की राजनीति में पैर जमा रही आम आदमी पार्टी को और मजबूती मिल गई है।
इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि कुंवर विजय प्रताप कोई राजनीतिज्ञ नहीं हैं। उन्हें ‘आम आदमी का पुलिसवाला’ कहा जाता था। हम सब यहां देश की सेवा करने के लिए हैं। इसी भावना के साथ वह आज ‘आप’ में शामिल हुए हैं।
मैं आज पंजाब के लोगों को ये विश्वास दिलाना चाहता हूं कि पंजाब में जब AAP की सरकार बनेगी तो हम बरगाड़ी कांड के दोषियों को सजा दिलाएंगे और पंजाब के लोगों को न्याय दिलवाएंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार सिख समुदाय से होंगे। यह कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिस पर पूरा पंजाब गर्व महसूस करता है।
I want to assure the people of Punjab that AAP will make sure that culprits in the Bargari sacrilege case will be punished and justice is served: Aam Aadmi Party (AAP) leader & Delhi CM Arvind Kejriwal, in Amritsar pic.twitter.com/pstkSgaWFr
— ANI (@ANI) June 21, 2021
उन्होंने कहा कि आज पंजाब बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। जब पूरा पंजाब कोरोना से परेशान था, तब यहां के सत्ताधारी पार्टी के नेता कुर्सी के लिए लड़ रहे थे। पंजाब में एक और पार्टी है जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हुए हैं तो पंजाब में लोगों की समस्याओं का कौन समाधान निकालेगा।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के दौरे पर हैं। पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले ‘आप’ नेता का दौरा हो रहा है। केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट कर कहा था, ”पंजाब बदलाव चाहता है। केवल आम आदमी पार्टी से ही उम्मीद है। कल आपसे अमृतसर में मिलता हूं।
संबंधित खबरें