पूर्णिया में राजस्व कर्मचारी 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार: जमीन मोटेशन के लिए मांगे थे 15 हजार, कर्मचारी बोला- ऊपर से लेकर नीचे तक सबको देना पड़ता है – Purnia News

0
पूर्णिया में राजस्व कर्मचारी 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:  जमीन मोटेशन के लिए मांगे थे 15 हजार, कर्मचारी बोला- ऊपर से लेकर नीचे तक सबको देना पड़ता है – Purnia News

पूर्णिया में राजस्व कर्मचारी 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार: जमीन मोटेशन के लिए मांगे थे 15 हजार, कर्मचारी बोला- ऊपर से लेकर नीचे तक सबको देना पड़ता है – Purnia News


पूर्णिया में विजिलेंस की टीम ने के.नगर प्रखंड कार्यालय के राजस्व कर्मचारी रूपक कुमार को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। कर्मचारी मोटेशन यानी दाखिल-खारिज कराने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। गिरफ्तारी प्रखंड परिसर स्थित अभिलेखागार कक्ष से की गई। विजलेंस के डीएसपी राजेंद्र प्रसाद ने खुद इसकी पुष्टि की है। वहीं शिकायतकर्ता का नाम उमेश कुमार महतो है। उमेश श्रीनगर प्रखंड के चनका पंचायत के वार्ड 10 के रहने वाले हैं। जानकारी देते हुए उमेश कुमार महतो ने बताया कि श्रीनगर प्रखंड के चनका पंचायत वार्ड संख्या-10 निवासी उमेश कुमार महतो अपनी पत्नी पुष्पा देवी के नाम दर्ज 4 डिसमिल 35 धूर जमीन का मोटेशन कराना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने 2 मई को के.नगर अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था। आरोप है कि आवेदन के बाद भी काम आगे नहीं बढ़ाया गया और राजस्व कर्मचारी रूपक कुमार लगातार उन्हें दौड़ाते रहे। मोटेशन के लिए 15 हजार रुपए की डिमांड की थी मोटेशन करने के बदले रूपक कुमार ने 15 हजार रुपए की डिमांड की। आखिर में 12 हजार रुपए में डील को तय किया। लगातार दबाव और फोन कॉल से परेशान होकर उमेश कुमार महतो ने 24 मई को विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई। अगले दिन वे पटना स्थित विजिलेंस कार्यालय पहुंचे और मोबाइल में रिकॉर्ड किए गए ऑडियो-वीडियो समेत अन्य साक्ष्य अधिकारियों को सौंपे। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ने प्राथमिकी दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया और पूरे मामले की निगरानी शुरू कर दी। विजिलेंस के डीएसपी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सोमवार को रूपक कुमार ने शिकायतकर्ता को अंचल कार्यालय बुलाया था। तहत उमेश रिश्वत की रकम लेकर कार्यालय पहुंचे। उस समय राजस्व कर्मचारी अभिलेखागार कक्ष में मौजूद था, जबकि विजिलेंस की टीम सिविल ड्रेस में पहले से वहां तैनात थी। 10 हजार रुपए रिश्वत लेने के बाद टीम ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया जैसे ही शिकायतकर्ता ने 10 हजार रुपये आरोपी को दिए और उसने रकम अपनी जेब में रखी, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई। कार्रवाई के दौरान कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिश्वत लेने का पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम राजस्व कर्मचारी को अपने साथ लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। इस कार्रवाई के बाद से प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मचा है। सरकारी कार्यालयों में दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के बदले रिश्वत मांगने के मामलों में कई बड़े अधिकारियों का नाम लिया है, जिससे एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News