पुलिसकर्मी के घर दिनदहाड़े लूट का खुलासा: बुजुर्ग महिला के चेहरे पर पत्थर से किए थे कई वार, पुलिस ने इलाके में निकाला जुलूस – Bhopal News

2
पुलिसकर्मी के घर दिनदहाड़े लूट का खुलासा:  बुजुर्ग महिला के चेहरे पर पत्थर से किए थे कई वार, पुलिस ने इलाके में निकाला जुलूस – Bhopal News

पुलिसकर्मी के घर दिनदहाड़े लूट का खुलासा: बुजुर्ग महिला के चेहरे पर पत्थर से किए थे कई वार, पुलिस ने इलाके में निकाला जुलूस – Bhopal News


करोंद इलाके में पुलिसकर्मी के घर घुसकर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पत्थर से जानलेवा हमला कर लूट करने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी ने महिला के चेहरे और सिर पर सीमेंट ब्लॉक से कई वार किए थे, जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी ने उनके कान से सोने की बाली खींचकर नोच ली, जिससे कान कट गया और गले की चेन लूटकर फरार हो गया था। घटना 21 अप्रैल की सुबह की है, जब पीड़िता शैल कुमारी मिश्रा (65) करोंद स्थित अपने घर में अकेली थीं। आरोपी अचानक घर में घुसा और मुंह दबाकर उन्हें अंदर खींच ले गया। इसके बाद दरवाजे बंद कर दिए, जिससे महिला मदद के लिए आवाज नहीं लगा सकीं। पूजा के कमरे में घसीटकर किया हमला आरोपी महिला को खींचते हुए पूजा के कमरे में ले गया, जहां हवन के लिए रखे सीमेंट ब्लॉक से उसने उनके चेहरे और सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। विरोध करने पर वह और आक्रामक हो गया। गंभीर चोट लगने से महिला बेहोश हो गईं। मुखबिर और तकनीकी साक्ष्य से आरोपी तक पहुंची पुलिस निशातपुरा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर जांच शुरू की। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान मांगीलाल उर्फ मंगल अहिरवार (35) निवासी सिंगारचोली, कोहेफिजा के रूप में हुई। पुलिस ने लूटे गए जेवर भी बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि आरोपी पर पहले से मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति सामने आती है। इलाके में निकाला जुलूस, आरोपी बोला ‘अपराध करना पाप है’ गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का निशातपुरा इलाके में जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी कहता नजर आया—“अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।” इस कार्रवाई को पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश बताया है। बता दें कि हमले में महिला के सिर, आंख के ऊपर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने सिर की सर्जरी की तैयारी शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला खून से लथपथ हालत में नजर आ रही हैं।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News