Advertising
<

पीड़ित मानव की सेवा के लिए सदैव तत्पर व तैयार रहता है लायंस क्लब – Buxar News

0
पीड़ित मानव की सेवा के लिए सदैव तत्पर व तैयार रहता है लायंस क्लब – Buxar News

पीड़ित मानव की सेवा के लिए सदैव तत्पर व तैयार रहता है लायंस क्लब – Buxar News

.

लायंस क्लब ऑफ़ बक्सर गैंगेज का 34 वां स्थापना समारोह शहर के पीपी रोड स्थित एक होटल सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लायंस क्लब्स इंटरनेशनल जिला 322 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रदीप खेतान, बक्सर एसडीएम अविनाश कुमार, पीरो एसडीएम केके उपाध्याय, बक्सर सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय, संयुक्त आयुक्त जीएसटी तेजकातं झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का संचालन कन्वेंशन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन सुरेश संगम ने किया। मुख्य अतिथि प्रदीप खेतान ने पूरे जिले की अपनी विभिन्न सेवाओं के माध्यम से लायंस क्लब आफ बक्सर गैंगेज की मजबूती प्रदान करने को हर संभव मदद एवं सहयोग करने का भरोसा दिया। वहीं का कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि लायंस क्लब पीड़ित मानव की सेवा के लिए सदैव तत्पर और तैयार रहता है।

क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन ब्रृज किशोर सिंह ने अपने कार्यकाल में शिक्षा से जुड़े कार्यों सहित लगभग 25 कार्यों को अंजाम देने का संकल्प लिया। मौके पर पिरो (भोजपुर) एसडीएम तथा लायंस क्लब बक्सर गैंगेज के सम्मानित सदस्य केके उपाध्याय ने बक्सर के तमाम समाजसेवियों एवं युवाओं से आह्वान किया की जो लायंस क्लब बक्सर गैंगेज के सदस्य नहीं है वह अधिक से अधिक संख्या में जुड़े और समाज सेवा मे हाथ बटाएं।वहीं बक्सर सदर एसडीएम व एसडीपीओ गौरव पांडेय ने क्लब के मानव सेवा के कार्य को प्रशंसनीय बताया। ‌ संयुक्त आयुक्त जीएसटी तेजकान्त झा ने लायंस क्लब बक्सर गैगेज के द्वारा पीड़ित मानव की सेवा के लिए किए गये कार्य के लिए पुरस्कृत भी किया। कैबिनेट संयुक्त सचिव रवि सिन्हा व पूर्व जिलापाल संजय अवस्थी ने क्लब के नए सदस्यों को इंडक्ट किया। वर्तमान जिलापाल प्रदीप खेतान ने नव चयनित पदाधिकारीयो का शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर डॉ सीएम सिंह और डॉ महेंद्र प्रसाद को दिया गया। कार्यक्रम में उपयुक्त जीएसटी रंजीत कुमार व मयंक मिडाल, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ श्रवण तिवारी, रोटरी के पूर्व गवर्नर डॉ सिएम सिंह, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ महेंद्र प्रसाद, चेंबर कॉमर्स के अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद, जादयू के राजनेता संजय सिंह, रोटरी अध्यक्ष दिलशाद आलम, वरिष्ठ अधिवक्ता, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, साहित्यकार डॉ अरुण मोहन भरवी, अरविंद सिंह, हनुमान अग्रवाल, नन्दलाल जायसवाल, गिरधारी अग्रवाल, सुभाष गोयल, लालजी प्रसाद, पंकज मानसिंह, अनिल मानसिंह, डॉ एके सिंह, डॉ बीके सिंह, पूर्व-सैनिक संघ के अध्यक्ष रामनाथ सिंह, दीपक अग्रवाल, ब्लड के संयोजक प्रियेस, अविनाश जायसवाल, निर्मल सिंह, सरोज सिंह, सौरभ तिवारी, बसंत कुमार, किर्लोस्कर के प्रकाश पांडे, जन शिक्षण संस्थान के निर्मल सिंह,राजीव सिंह, विनोद सिंह, मनोज राय, सहारा व्यूरो जितेन्द्र मिश्रा, शिव दयाल पांडे सहित शहर के अन्य चर्चित एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में निगम पांडेय, अतुल मेहरोत्रा, विनय वर्मा, ऋषि निर्मल, योगेश जायसवाल, सुधीर सराफ, महेश भौतिक, सोनू पाहवा, अनुनय कुमार, मोहनजी केशरी आदि सराहनीय सहयोग रहा।

किए गये कार्य के लिए पुरस्कृत भी किया

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News