पासिया की गिरफ्तारी पर सियासत: आप का दावा- पंजाब पुलिस की इनपुट पर हुआ अरेस्ट; अमन अरोड़ा का प्रताप बाजवा पर पलट वार – Amritsar News h3>
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा व आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा।
अमेरिका में कुख्यात आतंकवादी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पाशिया की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। इस गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा ने एक वीडियो संदेश जारी कर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा
.
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा ने कहा- बीते दिनों में हुए बम धमाकों की जिम्मेदारी हेप्पी पासिश ने ली। इस व्यक्ति की मूवमेंट को पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस क्रैक कर रही थी। अब खबर आई है कि उसे पकड़ लिया गया है। ये बड़ी कामयाबी है् और पंजाब पुलिस व इंटैलिजेंस बधाई के पात्र हैं।
अब सवाल उन लोगों से बनता है, जो पंजाब में डर व भय का माहौल पैदा करना चाहते थे। वही प्रताप बाजवा जैसे लोग, जो कहते थे कि पंजाब पुलिस को भंग कर देना चाहिए, पुलिस निकम्मी है व 7 बजे पंजाब पुलिस सो जाती है। अब उनका जवाब देना बनता है कि उनकी इन स्टेटमेंट का बेस क्या था।
आज सात समुद्र पार अगर एक आतंकवादी को पंजाब पुलिस की इंटैलिजेंस की इनपुट व अन्य खूफिया एजेंसियों की मदद के साथ काबू कर लिया जाता है तो ये एक बड़ी एचीवमेंट है। पंजाब पुलिस वे फोर्स है, जिसने आतंकवाद का दौर अपने बल पर खत्म किया है।
आम आदमी पार्टी की तरफ से जारी की गई पोस्ट।
पंजाब पुलिस की तारीफ में बोले अरोड़ा
मंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस ने अतीत में भी राज्य को आतंकवाद के काले दौर से बाहर निकाला है और अब भी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से आतंकवादियों को पकड़ने में कामयाब हो रही है। “पंजाब की अमन-शांति से जो भी खिलवाड़ करेगा, उसे पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस कभी माफ नहीं करेगी।”
प्रताप बाजवा पर आरोप
अमन अरोड़ा ने कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा पर राजनीतिक लाभ के लिए पंजाब की छवि खराब करने का आरोप लगाया और कहा कि बाजवा को पंजाब पुलिस की कार्यशैली पर बार-बार सवाल उठाने के बजाय अब अपनी बयानबाजी का आधार स्पष्ट करना चाहिए।
अमेरिकी पुलिस की हिरासत में हैप्पी पासिया।
अमेरिका में अरेस्ट है हैप्पी पासिया
पंजाब में ग्रेनेड हमलों के मास्टरमाइंड हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को अमेरिका में पुलिस ने बीते दिन गिरफ्तार कर लिया है। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने पासिया की गिरफ्तारी की फोटो शेयर की। फोटो के साथ लिखा- भारत के पंजाब में हुए आतंकवादी हमलों के जिम्मेदार आतंकवादी हरप्रीत सिंह को सैक्रामेंटो में गिरफ्तार कर लिया है।
2 इंटरनेशनल टेररिस्ट ग्रुपों से जुड़ा हरप्रीत अवैध रूप से अमेरिका में घुसा। पकड़े जाने से बचने के लिए बर्नर फोन का इस्तेमाल करता था। अमेरिकी एजेंसी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) ने उसे हिरासत में लिया।
ISI और BKI से नजदीकी, पंजाब में 14 से ज्यादा हमले
हैप्पी पासिया पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का करीबी माना जाता है। उसने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और आतंकी रिंदा के साथ मिलकर पंजाब में कई ग्रेनेड हमलों और आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक, पासिया की अमेरिका में मौजूदगी की सूचना काफी समय से थी। सुरक्षा एजेंसियों की नजर उस पर बनी हुई थी।
NIA ने घोषित किया था 5 लाख का इनाम
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जनवरी 2025 में हैप्पी पासिया पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। उसे चंडीगढ़ ग्रेनेड अटैक केस में वांटेड घोषित किया गया था। NIA की वेबसाइट पर उसकी तस्वीर के साथ उसे ‘वांटेड’ की सूची में शामिल किया गया।