Advertising
<

पाकिस्तानी डॉन ने जालंधर में NRI के घर चलवाई गोलियां: वारदात से 5 मिनट पहले बुजुर्ग को कॉल पर भट्टी बोला-अभी देखना आपका क्या बनता है – Jalandhar News

11
पाकिस्तानी डॉन ने जालंधर में NRI के घर चलवाई गोलियां:  वारदात से 5 मिनट पहले बुजुर्ग को कॉल पर भट्टी बोला-अभी देखना आपका क्या बनता है – Jalandhar News

पाकिस्तानी डॉन ने जालंधर में NRI के घर चलवाई गोलियां: वारदात से 5 मिनट पहले बुजुर्ग को कॉल पर भट्टी बोला-अभी देखना आपका क्या बनता है – Jalandhar News

आरोपियों द्वारा एनआरआई के घर पर चलाई गई गोलियां का सीसीटीवी।

पंजाब के जालंधर में गुलबा देवी रोड पर स्थित पुर्तगाल में रह रहे एक एनआरआई के घर पर गोलियां चलवाई गईं। ये गोलियां पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्टी द्वारा चलवाई गईं हैं। सोमवार को रात बाइक सवार 2 बदमाशों ने एनआरआई के घर पर करीब 10 गोलियां चलाई। जिसका वीडियो प

.

वीडियो में एक युवक दो हाथों में हथियार लेकर ताड़फोड़ गोलियां चलवाता नजर आ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस मामले में जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें उक्त युवक गोलियां चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

पाकिस्तानी डॉन भट्टी की भूमिका पर पुलिस जांच कर रही है। भट्टी की एक रिकॉर्डिंग भी वायरल हो रही है। जिसमें भट्टी रिकॉर्डिग में वह विदेश में रह रहे उक्त घर के मालिक से बात कर रहा है। दोनों के बीच बातचीत की कथित रिकॉर्डिंग है, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ गाली गलोच कर रहे हैं। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

पाकिस्तान डॉन भट्टी द्वारा जारी वीडियो।

Advertising

चरणजीत कौर बोलीं- वारदात से पांच मिटन पहले मुझे कॉल आया

घर की मालिक और विदेश में रह रहे एनआरआई की मां चरणजीत कौर ने कहा- पहले तो मुझे कॉल आई तो मैंने उठाई नहीं, मगर बाद में मुझे दोबारा कॉल की गई और मुझे गालियां निकाली गईं। चरणजीत कौर ने आगे कहा- मैंने उक्त व्यक्ति से कहा कि मैं तो बेटा आपको जानती नहीं।

कॉल पर बोल रहा व्यक्ति बोला कि काका संधू कहां है। इस पर चरणजीत कौर ने जवाब दिया कि यहां सिर्फ हम दो बुजुर्ग रहते हैं और कोई नहीं। इसके बाद कॉल पर बोल रहे व्यक्ति ने धमकाया कि पांच मिनट बाद देखना आपका बनता क्या है।

मामले की जानकारी देती हुई एनआरआई की मां और घर का मालिक।

मां बोली- सीसीटीवी में आरोपी दोनों हाथों से गोलियां चला रहा था

चरणजीत कौर ने कहा- मैं अभी उक्त नंबर नोट करने ही जा रही थी कि इतने में घर के बाहर से गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी। आरोपियों ने करीब 13 से 14 गोलियां चलाई। जिस नंबर से कॉल आया, उस पर शहजाद भट्टी की फोटो लगी हुई थी। जब सीसीटीवी चेक किए तो दो लोग बाइक पर सवार होकर आए थे। आरोपी दोनों हाथों से गोलियां चला रहा था।

चरणजीत कौर ने आगे बताया कि घटना के वक्त घर में उनके पति गुरमीत सिंह और सास कैलाश कौर मौजूद थीं। घर के दरवाजों पर गोलियां चली हैं। चरणजीत कौर ने कहा- एक साल पहले भी ऐसी धमकी मिली थी, इसे लेकर हमने थाने में शिकायत भी दी थ ।

क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंचे कमिश्नरेट पुलिस के उच्च अधिकारी।

डीसीपी बोले- शुक्रवार को पीड़ित को आया था फिरौती के लिए कॉल

वहीं, इस मामले में जालंधर सिटी पुलिस के डीसीपी मनप्रीत सिंह ने कहा- क्राइम सीन से हमें फिलहाल अभी तक चार चले हुए खोल बरामद हुए हैं। जिस घर पर फायरिंग हुई है, उनके बेटे नॉर्वे में हैं। घर के मालिक के बेटे जतिंदर को बीते शुक्रवार को फिरौती के लिए कॉल आया था।

डीसीपी ने कहा- ये कॉल पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का था, जिसने जतिंदर से पैसे की मांग की थी। उसके बाद उक्त घटना हुई है। डीसीपी मनप्रीत ने बताया कि जतिंदर का पुर्तगाल में अपना रेस्टोरेंट है। वायरल हो रही ऑडियो की हम जांच कर रही है। घटना के वक्त घर में जतिंदर की मां और पिता मौजूद थे। दोनों सुरक्षित है और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News