पहलवानों ने दिया अल्टीमेटम, बदलेगा यमुना के आसपास का नजारा, जानें दिल्ली-एनसीआर में आज क्या होगा खास

2
पहलवानों ने दिया अल्टीमेटम, बदलेगा यमुना के आसपास का नजारा, जानें दिल्ली-एनसीआर में आज क्या होगा खास

पहलवानों ने दिया अल्टीमेटम, बदलेगा यमुना के आसपास का नजारा, जानें दिल्ली-एनसीआर में आज क्या होगा खास

नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने का आज 16वां दिन है। रविवार को पहली बार पहलवानों के समर्थन में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के किसान और खाप नेता पहुंचे। भारी समर्थन के बीच पहलवानों ने सरकार को 21 मई तक का अल्टीमेटम दे दिया है। दिल्ली-एनसीआर में मई में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। सोमवार की सुबह दिल्ली-नोएडा में हल्की बारिश हुई। कोरोना के मोर्चे पर दिल्ली से लेकर गुरुग्राम, फरीदाबाद से लेकर नोएडा तक राहत की खबर है। दिल्ली में तो पॉजिटिविटी रेट 30 प्रतिशत से घटकर अब 5.5% तक पहुंच गई है। दिल्ली एनसीआर की खबरों के लिए बने रहें नवभारतटाइम्स.कॉम के साथ…

चेरी ब्लॉसम और चिनार से गुलज़ार होंगे यमुना के आईलैंड्स

यमुना के आसपास अब जल्द ही सफेद और गुलाबी चेरी ब्लॉसम और सुर्ख लाल और पीते पत्तों से लदे चिनार के पेड़ नजर आएंगे। एलजी वीके सक्सेना की मुहिम के तहत यमुना के तीन आईलैंड पर चेरी ब्लॉसम और चिनार के 300 पौधे लगाए गए हैं। रविवार को खुद एलजी ने कुदसिया घाट से आईटीओ बैराज के बीच स्थित तीन आईलैंड पर 300 चेरी ब्लॉसम और चिनार के पौधे लगाने की शुरुआत की। ये दोनों पौधे राजधानी में पहली बार लगाए गए हैं। यमुना के इन आईलैंड पर चेरी ब्लॉसम और चिनार के अलावा कचनार, वीपिंग विलो, सेमल, बॉटल ब्रश, बोगनवेलिया और कनेर के 1400 से ज्यादा फूलों के पौधे लगाए गए हैं। एलजी की मौजूदगी में इन तीनों आईलैंड पर कुल 1733 पौधे लगाए गए। चिनार और चेरी ब्लॉसम के पौधों को तीनों आईलैंड पर सबसे ऊंचे क्षेत्र में लगाया गया है। इस पौधों को आपस में 3 मीटर की दूरी पर लगाया गया है जबकि बाकी बची जगहों पर ग्रिड फॉर्मेशन में अन्य पौधे लगाए गए हैं।

पहलवानों का धरना 16वें दिन भी जारी

-16-

दिल्ली में जंतर मंतर पर पहलवान 16वें दिन भी डटे हुए हैं। इससे पहले रविवार को पहलवानों के समर्थन में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के किसान और खाप नेता पहुंचे। इसके बाद पहलवान और खाप और किसान नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अगर अगले 15 दिनों में मांगें नहीं मानी गईं तो फिर हम कोई बड़ा फैसला करेंगे। यह भी तय हुआ कि पहलवान तब तक यहीं रहेंगे और अपनी प्रैक्टिस भी जारी रखेंगे। दूसरी तरफ, संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया कि 11 से 18 मई तक पूरे देश में बृजभूषण शरण सिंह का पुतला दहन किया जाएगा।

दिल्ली में आज भी सुहाना रहेगा मौसम

दिल्ली में आज भी सुहाना रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम के समय तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है। सोमवार के बाद कुछ समय के लिए मौसम की गतिविधियों पर ब्रेक लग जाएगा। करीब 12 मई तक धूप और गर्मी लोगों को परेशान करेगी। लू चलने की संभावना अभी भी नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री तक रह सकता है। 13 मई को एक बार फिर बूंदाबांदी और आंधी का दौर चलेगा। इसकी वजह से लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि शुष्क मौसम, साफ आसमान और तेज धूप गर्मी का अहसास करवाएंगे। मई के तीसरे हफ्ते तक लू चल सकती है। हालांकि इस दौरान कभी-कभार प्री-मॉनसून की बौछारें तापमान में कमी लाकर थोड़े समय के लिए राहत दे सकती हैं।

दिल्ली में कोरोना से राहत, पॉजिटिविटी रेट 5.5%

-5-5

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 119 नए मामले सामने आए है। राजधानी में कोरोना पॉजिविटी रेट घटकर 5.5% पहुंच गई। दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या करीब 800 है। गुरुग्राम में बीते 24 घंटे में 39 नए संक्रमित मरीज सामने आए। जिले में सक्रिय संक्रमित का आंकड़ा कम होकर 854 पर पहुंच गया है, इनमें 828 संक्रमित होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं, जबकि 26 संक्रमित हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं। वहीं, गाजियाबाद में रविवार को कोरोना के 12 नए मरीज मिले। जिले में 69 एक्टिव मरीजों में से पांच का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जबकि 64 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। मई महीने में अब तक 87 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण कमजोर होने के साथ अस्पताल में संक्रमितों की संख्या में गिरावट आने लगी है। पिछले 24 घंटे में 7 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, एक भी मरीज अस्पताल में एडमिट नहीं है। 65 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News