Advertising
<

पहलगाम हमले मृतक आत्माओं की शांति के लिए किया तर्पण: मथुरा में ब्रजवासी पंडा सभा ने किया आयोजन,यमुना जी से की परिवारों को साहस प्रदान करने की कामना – Mathura News

0
पहलगाम हमले मृतक आत्माओं की शांति के लिए किया तर्पण:  मथुरा में ब्रजवासी पंडा सभा ने किया आयोजन,यमुना जी से की परिवारों को साहस प्रदान करने की कामना – Mathura News

पहलगाम हमले मृतक आत्माओं की शांति के लिए किया तर्पण: मथुरा में ब्रजवासी पंडा सभा ने किया आयोजन,यमुना जी से की परिवारों को साहस प्रदान करने की कामना – Mathura News

तीर्थ पुरोहितों ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए यमुना जी से प्रार्थना की और तर्पण किया

जम्मू कश्मीर की पहलगाम स्थित बचरैन घाटी में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए बृजवासी पंडा सभा वृंदावन के आवाहन पर बृजवासियों ने वृंदावन के केशी घाट तीर्थ पर तर्पण किया एवं यमुना मैया से प्रार्थना की। इस दौरान मां यमुना जी से

.

केशी घाट पर किया तर्पण

वृंदावन के केशी घाट पर ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में सभी तीर्थ पुरोहित और ब्रजवासी एकत्रित हुए । यहां मौजूद अभी लोगों ने मां यमुना के तट पर बैठकर विधि विधान से मृतक आत्माओं की शांति के लिए तर्पण किया। इस अवसर पर बृजवासी पंडा सभा वृंदावन के अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम ने कहा की पहलगांव की जो घटना है वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह केवल सीमा पार के पाकिस्तान का काम नहीं है एक पाकिस्तान सीमा के अंदर भी बसता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार है कि अब वह समय आ गया है जब ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाए और आतंकवाद के इस वृक्ष को जड़ से समाप्त कर दिया जाए।

यमुना तट पर एकत्रित ब्रजवासी

Advertising

सरकार को देना चाहिए कड़ा जवाब

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा आज संपूर्ण भारत की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर विश्वास भरी नजरों से देख रही है। सरकार को अति शीघ्र इस आतंकी हमले का जवाब देना चाहिए। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद बल्लभ गोस्वामी ने कहा की संपूर्ण हिंदू समाज आतंकी हमले में शहीद हुए मृतकों की पारिवारिक जनों के साथ खड़ा हुआ है। सभी के मन में भरी रोष है। सरकार को हिंदुओं की भावना को गंभीरता से देखते हुए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

आशीष गौतम चिंटू ने कड़े शब्दों में इस हमले की निंदा की एवं सरकार से आतंकवादियों को चिह्नित कर एक बड़ी स्ट्राइक करने की मांग की। महामंत्री विवेक गौतम ने मृतकों की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की एवं सचिव राघव भारद्वाज ने कहा की कब तक हम इन कायराना हमले को सहेंगे। अब आतंकवाद सहन योग्य नहीं रहा है। इसे जड़ से समाप्त करने का समय आ गया है। पंडा सभा के मंत्री एवं राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा ने आक्रोशित स्वर में कहा की यदि आतंक का कोई धर्म नहीं होता तो हिंदुस्तान के मुसलमान को सड़कों पर आकर इस वारदात की निंदा करनी चाहिए या मुस्लिम आतंकवाद को स्वीकार करना चाहिए।

तर्पण करते तीर्थ पुरोहित

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर धर्मेंद्र गौतम लीला, महेश भारद्वाज, लवेश शर्मा,तपेश पाठक,दीनदयाल गौतम, राहुल शुक्ला, आचार्य विष्णु सिद्ध सहित अनेक बृजवासी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News