पद नहीं चाहिए, नीतीश के बयान पर कांग्रेस ने दिखाया बड़ा दिल; शकील खान बोले- इंडिया गठबंधन उनके बिना नहीं

10
पद नहीं चाहिए, नीतीश के बयान पर कांग्रेस ने दिखाया बड़ा दिल; शकील खान बोले- इंडिया गठबंधन उनके बिना नहीं

पद नहीं चाहिए, नीतीश के बयान पर कांग्रेस ने दिखाया बड़ा दिल; शकील खान बोले- इंडिया गठबंधन उनके बिना नहीं

ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार की क्या भूमिका होगी इस पर कांग्रेस नेता शकील खान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार ने एलाइंस बनाने में महत्वपूर्ण इनीशिएटिव लिया और आगे भी हुए इंडिया गठबंधन के लिए अहम रहेंगे। उनके बिना इंडिया अलाइंस संभव नहीं है। उन्होंने पार्टी आला कमान से इस मामले में विचार विमर्श करने की बात कही। सोमवार को नीतीश कुमार ने कहा था कि उनकी कोई लालसा नहीं और वे किसी बात से नाराज भी नहीं हैं।

इंडिया गठबंधन में कोई भूमिका नहीं दिए जाने पर नीतीश कुमार को लेकर राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चा थी। कहा जा रहा था कि बिहार सीएम नाराज हैं। अटल जयंती के मौके पर उन्होंने खुद इन तमाम कयासों पर विराम लगा दिया। नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह बिल्कुल नाराज नहीं है और किसी पद की भी इच्छा भी उन्हें नहीं है। इस पर कांग्रेस पार्टी ने बड़ी उदारता दिखाई है। पार्टी के बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील खान ने कहा है कि इंडिया अलायंस में नीतीश कुमार का बड़ा रोल है। एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में शकील खान ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि इंडिया गठबंधन को शुरुआत से यहां तक ले जाने में नीतीश कुमार ने काफी मेहनत किया है। उन्होंने सभी दलों को एकजुट करने में इनिशिएटिव लिया। नीतीश कुमार का शुरू से ही यह बयान रहा है बीजेपी की नीतियों का विरोध करने वाले लोग कोई गठबंधन बनाना चाहते हैं तो कांग्रेस पार्टी के बिना नहीं हो सकता। पहले दिन से ही उनका अहम रोल है।

शकील खान ने दोहराया के जिस आदमी का रोल पहले दिन से ही इतना महत्वपूर्ण हो उसकी भूमिका सब दिन बनी रहेगी। इंडिया गठबंधन के सभी शीर्ष नेतृत्व नीतीश जी का सम्मान करते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि नीतीश कुमार का महत्व सबसे ज्यादा है उन्होंने कहा कि बहुत जल्द नीतीश जी की भूमिका तय हो जाएगी।  राहुल गांधी ने खुद उनसे बात की है। कांग्रेस पार्टी चाहती है और आगे भी चाहेगी नीतीश जी इंडिया गठबंधन में बने रहें और उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाए। इससे गठबंधन मजबूत होगा और हम एक जुट होकर बीजेपी के शिकस्त देने में कामयाब होंगे।

बताते चलें कि सोमवार को पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर नीतीश कुमार 19 दिनों बाद मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने नाराजगी के सवाल को खारिज कर दिया और कहा कि हम सब मिलकर काम कर रहे हैं। मेरा मकसद इतना है कि हमारी एकजुटता बनी रहे। मुझे कोई पद भी नहीं चाहिए। उन्होंने अपनी पार्टी में भी किसी प्रकार की टूट से इनकार किया।

इससे पहले काराकाट से कांग्रेस की महिला विधायक प्रतिमा दास ने भी इंडिया गठबंधन में नीतीश को जिम्मेदारी दिए जाने की वकालत की थी उन्होंने कहा था कि बिहार सीएम के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन बेहतर परफॉर्म करेगी उन्हें या जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News