पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ भागी, पति ने किया सुसाइड: बहन को फोन कर खूब रोया, कहा- धोखा दिया, वो बच्चे और गहने सब ले गई – Jhansi News h3>
मृतक नरेंद्र उर्फ अमीचंद अहिरवार की फाइल फोटो।
झांसी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी। आरोप है कि वो दोनों बेटों और ढाई लाख रुपए के गहने भी ले गई। मरने से पहले युवक ने अपनी दोनों बड़ी बहनों से बात की और खूब रोया। बहनों से रोते हुए कहा- पत्नी का मायके में एक
.
उसने धोखा दिया है। वो दोनों बच्चे और गहने भी ले गई। बहनों से बात करने के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के भट्टागांव का है।
5 साल पहले हुई थी शादी
नरेंद्र उर्फ अमीचंद की शादी 5 साल पहले मंजू से हुई थी। अब मंजू प्रेमी के साथ भाग गई।
मृतका का नाम नरेंद्र उर्फ अमीचंद (31) पुत्र प्रकाश चंद्र अहिरवार था। वह सदर थाना क्षेत्र के भट्टागांव का रहने वाला था। मृतक के बड़े भाई खेमचंद ने बताया कि “मेरे भाई नरेंद्र की शादी 5 साल पहले मंजू से हुई थी। उनके छोटे-छोटे दो बेटे हैं। नरेंद्र रेल कारखाने में प्राइवेट तौर पर काम करता था।
मंजू का अपने मायके में एक युवक से अफेयर था। जिसका हम लोगों को पता नहीं था। करीब 4 माह पहले मंजू अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। साथ में दोनों बेटों और ढाई लाख रुपए के गहने भी ले गई। इसके बाद उसके अफेयर का पता चला। हम लाेग मायके में गए तो उसका बॉयफ्रेंड भी घर पर नहीं था।”
डिप्रेशन में रहने लगा था नरेंद्र
नरेंद्र के सुसाइड करने के बाद परिजन सदमे में हैं।
बड़े भाई ने आगे बताया कि मेरा भाई नरेंद्र अपने दोनों बच्चों को बहुत चाहता था। पत्नी दोनों बेटों को भी अपने साथ ले गई। 4 माह से पत्नी और बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा। थाने में भी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, मगर पुलिस भी उनको नहीं ढूंढ़ सकी। नरेंद्र डिप्रेशन में रहने लगा था। वह दिन-रात बच्चों के लिए रोता था।
गुरुवार को वह काम पर गया था। शाम करीब 6 बजे लौटकर घर आया। फिर अपनी दोनों बहनों से फोन पर बात की। वो खूब रोया। कहा- वो बच्चों और गहने भी ले गई। हमें बच्चों की बहुत याद आती है। बहनों ने समझाकर फोन काट दिया।
किराएदार ने लटका देखा तो चिल्लाने लगा
बहनों से बात करने के बाद नरेंद्र ने कमरे में पंखे पर गमछा से फंदा बनाया और लटक गया। थोड़ी देर बाद किराएदार का बेटा पहुंचा तो कमरे में नरेंद्र का शव लटका था। यह देख वह चीखने चिल्लाने लगा। तब परिजन दौड़े। देखा तो नरेंद्र की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नरेंद्र 3 भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था।