पत्नी-बच्चों के सिर में मारी गोलियां: बड़े बेटे ने शोर मचाया तो दौड़ाकर दूसरी मंजिल पर मारी गोली, चचेरे भाई पर तान दी पिस्टल – Saharanpur News

258
पत्नी-बच्चों के सिर में मारी गोलियां:  बड़े बेटे ने शोर मचाया तो दौड़ाकर दूसरी मंजिल पर मारी गोली, चचेरे भाई पर तान दी पिस्टल – Saharanpur News

पत्नी-बच्चों के सिर में मारी गोलियां: बड़े बेटे ने शोर मचाया तो दौड़ाकर दूसरी मंजिल पर मारी गोली, चचेरे भाई पर तान दी पिस्टल – Saharanpur News

सहारनपुर में भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अवैध संबंधों के शक में लाइसेंसी पिस्टल से तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी को भी गोली मारी। वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाजपा नेता ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी।

.

पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। उसकी लाइसेंसी पिस्टल को भी जब्त कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया- उसकी पत्नी का पड़ोस में रहने वाले युवक से अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद होता रहता था।

शनिवार दोपहर को भी इसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। बच्चे भी मां की साइड ले रहे थे। इसलिए उन्हें भी मार दिया। शनिवार को किस बात को लेकर विवाद शुरू हुआ? आरोपी ने सबसे पहले किसे गोली मारी? बच्चों को क्यों मारा? पढ़िए पूरी रिपोर्ट…।

पहले हुआ झगड़ा फिर चलीं गोलियां शनिवार दोपहर करीब 2 बजे। योगेश रोहिला के घर लड़ाई झगड़ा शुरू हुआ। घर से तेज आवाजें आने पर पड़ोस के लोग गेट के पास पहुंचे। मगर आपसी झगड़ा समझकर वह लोग वापस हो गए। करीब 2:30 बजे घर से गोली चलने की आवाज आई। फिर एक के बाद चार गोलियां चलीं तो लोग घरों से बाहर आ गए।

लोग योगेश के घर के अंदर पहुंचे। देखा कि योगेश की पत्नी नेहा, छोटे बेटे शिवा और बड़ी बेटी श्रद्धा का शव पड़े थे। घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गए तो वहां बड़े बेटे शिवांश उर्फ शिवा का शव पड़ा था। लोग घायलों को अस्पताल लेकर जा रहे थे कि पुलिस पहुंच गई। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीनों बच्चों की मौत हो गई। जबकि पत्नी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पड़ोसियों ने बताया कि योगेश का आए दिन पत्नी से विवाद होता रहता था। शनिवार को जब विवाद शुरू हुआ तो हम लोगों ने सोचा कि रोज की तरह होगा। कुछ देर में शांत हो जाएंगे। मगर जब गोलियों के चलने और बच्चों के चीखने की आवाज आई तो हम लोग बाहर आ गए।

मगर तब तक आरोपी योगेश सभी को गोली मार चुका था।

सबसे पहले बड़ी बेटी को मारी गोली

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जब पत्नी से उसका झगड़ा हो रहा था तो बच्चे मां की पक्ष लेने लगे। गुस्से में वह कमरे में गया और पिस्टल निकाल कर लाया। पहली गोली उसने बड़ी बेटी श्रद्धा को मारी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी।

यह देख नेहा छोटे बेटे शिवांश उर्फ शिवा (4) को लेकर जान बचाने के लिए घर से बाहर भागी। आरोपी ने दौड़ाकर बाहर सड़क पर मां-बेटे को गोली मार दी।

इसी बीच बड़ा बेटा देवांश (6) घर की दूसरी मंजिल पर भाग गया। यहां से वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि उसके पिता सभी को गोली मार रहे हैं। इसी बीच योगेश भी पीछे से ऊपर पहुंच गया। आरोपी को देख बेटे ने कमरे में खुद को बंद कर लिया। आरोपी ने कमरे की कुंडी तोड़ दी और अंदर घुस गया। यहां उसने बड़े बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी।

चाचा के बेटे पर भी तान दी पिस्टल गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पड़ोस में रहने वाले चाचा का बेटा पहुंचा। उसने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसकी तरफ भी फायर करने की कोशिश की। गोलियां खत्म हो जाने के कारण वह बच गया। इसके बाद गांव वालों ने आरोपी को पकड़ लिया।

एसएसपी रोहित साजवान के मुताबिक- योगेश रोहिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। शनिवार को भी कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर पत्नी और बच्चों को गोली मार दी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News