पत्नी के प्रेमी को बंधक बनाया, नंगा कर पीटा: मुंबई से भागलपुर बुलाकर किडनैप किया, 5 लाख फिरौती मांगी; 3 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू – Bhagalpur News h3>
भागलपुर में पति ने पत्नी के बॉयफ्रेंड को पहले किडनैप किया, इसके बाद बंद कमरे में नंगा करके पीटा। साथ ही चाकू से भी हमला किया, जिसमें वो जख्मी हो गया।
.
पुलिस के मुताबिक पति अपनी पत्नी के अवैध संबंध से खफा था। उसने पत्नी के प्रेमी को इंस्टाग्राम पर खोज निकाला। उसे 15 जनवरी को मुंबई से भागलपुर बुलाया। फिर उसे किडनैप कर लिया। 16 जनवरी को युवक को एक कमरे में बंद करके बुरी तरह से टॉर्चर किया गया। इस दौरान नंगा कर पिटाई करके के साथ ही चाकू से भी हमला किया।
अभी ये स्पष्ट नहीं है कि पीड़ित का कितने दिन से महिला के साथ अफेयर चल रहा था। विशेष जानकारी के लिए पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। वहीं, पीड़ित के पिता ने कहा कि ‘कोई विधायक-सांसद मेरे बेटे को बचा लें।’
एसपी ने कहा कि हमने 3 घंटे के अंदर युवक को सकुशल बरामद कर लिया।
बदमाशों ने कहा था, पैसे दो नहीं तो मार देंगे- पिता
पीड़ित सलमान (22) गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम कोलाभार मजगवां निवासी है। उसके पिता करीम ने बताया कि ‘मेरा कोई नहीं है, 5 लाख कहां से देंगे। गरीब आदमी हैं। नमक-रोटी खाते हैं। खेती करते हैं। किसी से दुश्मनी नहीं है। मेरे 5 बच्चे हैं।’
किडनैपर ने कहा था कि 5 मिनट में पैसा नहीं दोगे तो मार देंगे। हालांकि पुलिस ने रिजवान को बदमाशों की चंगुल से छुड़ा लिया है।
5 लाख की फिरौती मांगी थी
शुक्रवार को SP शुभांक मिश्रा ने पीसी में खुलासा करते हुए बताया है कि ’16 जनवरी की शाम युवक को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया गया और उसका इलाज कराया गया है।’
SP ने बताया कि ’16 जनवरी की दोपहर में भागलपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़की ने इंस्टाग्राम चैट के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मोहम्मद सलमान जो मुंबई में रह रहा था, उसे भागलपुर बुलाया। इसके बाद उसका अपहरण कर लिया गया। उसके साथ मारपीट करते हुए पिता से पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी गई।’
SP ने आगे बताया कि सराय स्थित एक मकान में युवक को रखा गया था और उनके साथ मारपीट की गई थी। अपहरण कर्ता उस लड़के को दूसरे ठिकाने पर ले जा रहे थे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उन्हें पकड़ लिया।
3 बजे तक युवक को खोज लिया गया
SSP के निर्देश पर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में DIU टीम ततारपुर और कोतवाली थाना के रूप में एक SIT गठित की गई। टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधियों का पीछा करते हुए मौलाना चक रेलवे लाइन के पास घेराबंदी की। तीन घंटे के अंदर युवक को सकुशल बरामद कर लिया।
मौके से दो अपराधी की गिरफ्तारी भी की गई। वहीं एक अपराधी भागने में सफल रहा, जिसकी पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
मुंगेर के रहने वाले दोनों आरोपी
अपहरणकर्ता की निशानदेही पर लड़की को भी हिरासत में लेकर थाना पर लाया गया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। सभी बिंदुओं पर कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार लोगों की पहचान मुंगेर के तारापुर थाना क्षेत्र के पुरैनी बाजार निवासी मकसूद आलम के बेटे मोहम्मद साहिल और मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र निवासी नौशाद की बेटी नायर हाशमी के रूप में हुई है। उनके पास से पुलिस ने छह मोबाइल बरामद किया है। पुलिस इस मामले में गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
——————
ये भी पढ़ें…
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या,कान भी चबा गई:पटना में बॉयफ्रेंड के साथ कमरे में पकड़ी गई थी, पुलिस से बोली- हां, मैंने मारा
एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। मर्डर के बाद वो पति का कान भी चबा गई। बताया जाता है कि मंगलवार को आरोपी पत्नी का प्रेमी मो. इमामुला उसके घर आया था। तभी पति मिथिलेश मोची(40) भी घर आ गया। उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गांव वालों ने बताया कि इसके बाद आरोपी पत्नी उर्मिला (30) देवी ने इमामुला के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना पालीगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव की है। पूरी खबर पढ़िए
