पत्थर मारकर भतीजे ने की चाचा की हत्या: बेटी बोली-पापा ने घायल अवस्था में बताया; पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लिया – Damoh News

2
पत्थर मारकर भतीजे ने की चाचा की हत्या:  बेटी बोली-पापा ने घायल अवस्था में बताया; पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लिया – Damoh News

पत्थर मारकर भतीजे ने की चाचा की हत्या: बेटी बोली-पापा ने घायल अवस्था में बताया; पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लिया – Damoh News


दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के रोंड गांव में रविवार सुबह एक भतीजे ने चाचा की पत्थर मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चुन्नू रैकवार (51) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना का पता तब चला जब मृतक की बेटी सुषमा रैकवार सुबह करीब 7 बजे अपने पिता को जगाने पहुंची। उसने देखा कि पिता घर के पास बने बाड़े में खून से लथपथ घायल अवस्था में पड़े थे। पिता ने बेटी को बताया कि उसके भतीजे राम जी रैकवार ने उस पर हमला किया है। घायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया बेटी ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद घायल चुन्नू को दमोह जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही नोहटा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मृतक के छोटे भाई नन्हें रैकवार ने बताया कि वह रात बारात में गए थे। सुबह उन्हें बेटे का फोन आया कि बड़े पिताजी को किसी ने मार दिया है। बेटी सुषमा रैकवार ने यह भी बताया कि घटनास्थल पर खून से सने पत्थर पड़े थे और आरोपी राम जी रैकवार के कपड़ों पर भी खून के निशान थे। मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा है नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल भी जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों के बयान दर्ज किए। मृतक की तीन बेटियां हैं जिसमें एक बेटी का विवाह हो गया है एक बेटा है जो महाराष्ट्र में प्राइवेट नौकरी करता है। थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि घायल को सुबह करीब 7 बजे जिला अस्पताल लाया गया था जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। मृतक चुन्नू रैकवार की बेटी ने बताया कि पापा को भतीजे राम जी रैकवार ने मारा है। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लिया आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पुलिस अभी रक्षा में है। घटना का अभी कोई ठोस कारण निकलकर सामने नहीं आया। वहीं बेटी के अनुसार उनके पापा और भतीजे के बीच पारिवारिक विवाद था। वह आए दिन धमकी भी देता रहता था और पिता जब घायल अवस्था में पड़े थे। तब उन्होंने भतीजे राम जी रैकवार का नाम बताया था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News