पति कर चुका था दो शादी, पत्नी भागी मायके: 2024 में किया था लव मैरिज, पंचायती में माफी मांगता रहा, दहेज का सामान भी ले गई साथ – Muzaffarpur News

19
पति कर चुका था दो शादी, पत्नी भागी मायके:  2024 में किया था लव मैरिज, पंचायती में माफी मांगता रहा, दहेज का सामान भी ले गई साथ – Muzaffarpur News

पति कर चुका था दो शादी, पत्नी भागी मायके: 2024 में किया था लव मैरिज, पंचायती में माफी मांगता रहा, दहेज का सामान भी ले गई साथ – Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर में रीता देवी (24) ने पंचायती के बाद अपने पत्नी को छोड़ दिया। रीता ने आरोप लगाया कि उसका पति सुशील सहनी (30) नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता था। पति ने उससे झूठ बोला था कि यह उसकी पहली शादी है। शादी के बाद उसे पता चला कि वो पहले भी दो

.

दरअसल, औराई थाना क्षेत्र के विस्था गांव निवासी सुशील सहनी की दोस्ती मधुबनी निवासी रीता से हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। 2024 में दोनों ने पुपरी मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर लिए। दोनों खुशी-खुशी रहने लगे। शादी के 5 महीने के बाद रीता को जानकारी मिली कि सुशील पहले भी दो बार शादी कर चुका है। दोनों पत्नी छोड़कर चली गई थी। इसके बाद रीता आग बबूला हो गई। रीता, ने इस मामले में सुशील से बात करने की कोशिश की तो वो कुछ भी कहने को तैयार नहीं था। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।

सुशील ने कहा कि हम उसको दो-तीन थप्पड़ मार दिए थे, लेकिन फिर माफी भी मांगे।

दहेज का सामान लेकर लौटी रीता

सुशील शराब के नशे में घर आने लगा। विरोध करने पर रीता के साथ मारपीट करता था। रीता ने अपने परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी और फिर मायके चली गई। सुशील उसे वापस लाने के लिए काफी गिड़गिड़ाया, लेकिन रीता ससुराल आने के लिए राजी नहीं हुई। इसी बीच रीता ने तय किया कि अब वो सुशील के साथ नहीं रहेगी। वो दहेज में दिए सामान वापस मांगने लगी, लेकिन सुशील बार-बार उसे वापस आने के लिए बोलता रहा। थक हार पर रीता ने पंचायत के मुखिया को इस संबंध में जानकारी दी। इसके बाद मुखिया पप्पू साहनी ने दोनों पक्ष को बुलाया। गांव में पंचायती हुई, जिसके बाद रीता को उसका सामान लौटा दिया गया। रीता अपना सामान लेकर वापस अपने मायके चली गई।

पंचायती में सुशील ने पैर पकड़कर मांगी माफी

24 मार्च को विशनपुर गोकुल स्थित विस्था गांव में पप्पू सहनी के द्वारा पंचायती हुई। इसमें यह निष्कर्ष निकला कि रीता अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। इसलिए दोनों को अलग कर दिया जाए, लेकिन सुशील अपने पत्नी के साथ रहना चाहता था। पंचायती के दौरान सुशील बार-बार माफी मांग रहा था। रीता और उसके परिजनों का पैर भी पकड़ा, लेकिन रीता मायके जाने की बात पर अड़ी रही। रीता ने बताया कि सुशील ने कई बार मांग धो दिया था, गले से मंगलसूत्र भी तोड़ दिया था।

मेरी गलती है कि मैने उसको मारा

वहीं सुशील का कहना है कि हम दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। हम उसको दो-तीन थप्पड़ मार दिए थे, उसके बाद उसका भाई आया और उसे ले गया। मैं कई बार उसे बुलाने गया, लेकिन वो नहीं आई। उसको मेरे साथ नहीं रहना है। मेरी गलती है कि मैने उसको मारा। इसके लिए मैने मांफी भी मांगी।

क्या बोलें मुखिया

पंचायत के मुखिया पप्पू सहनी ने बताया कि रीता और सुशील के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों ने 2024 में पुपरी मंदिर में शादी की थी। लड़की के परिजनों ने मुझे बताया कि दोनों साथ नहीं रहना चाहते हैं। इसके बाद पंचायती हुई। लड़की को दहेज में दिए गए सामान के साथ वापस भेज दिया गया।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News