पटना नगर निगम को मिलेगा मॉडर्न मुख्यालय: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया शिलान्यास, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ योजना अपनाने की दी सलाह – Patna News

34
पटना नगर निगम को मिलेगा मॉडर्न मुख्यालय:  उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया शिलान्यास, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ योजना अपनाने की दी सलाह – Patna News

पटना नगर निगम को मिलेगा मॉडर्न मुख्यालय: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया शिलान्यास, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ योजना अपनाने की दी सलाह – Patna News

पटना में गुरुवार को उद्घाटन के दौरान मौजूद उपमुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष समेत अन्।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना नगर निगम के नए मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिंह, दीघा व

.

नगर निगम का नया मुख्यालय छह मंजिला (बीजी+4) होगा और इसे 2762.07 लाख की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिससे नगर निगम का कामकाज ज्यादा सुचारू रूप से हो सके। इस भवन में अलग-अलग मंजिलों पर अलग अलग कार्यों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।

ग्राउंड फ्लोर: यहां शिकायत निवारण शाखा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय और राजस्व वसूली काउंटर बनाए जाएंगे ताकि जनता को सुविधाएं आसानी से मिल सकें।

पहली और दूसरी मंजिल: इन मंजिलों पर मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त के कार्यालय होंगे, जिससे नगर निगम प्रशासन को एक ही जगह पर केंद्रित किया जा सकेगा।

तीसरी और चौथी मंजिल: यहां अर्बन इनोवेशन सेंटर, आईटी सेल, कंट्रोल रूम और स्वच्छ भारत मिशन ट्रेनिंग सेंटर होगा। यह सुविधाएं नगर निगम के डिजिटल और स्मार्ट प्रशासन को बढ़ावा देंगी।

नए भवन का मॉडल।

सम्राट चौधरी ने दिए कई सुझाव

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना नगर निगम लगातार अपने मिशन ‘चकाचक पटना’ पर बेहतरीन तरीके से काम कर रहा है। इस नए भवन से नगर निगम को और व्यवस्थित बनाया जा सकेगा। अब लोग एक ही स्थान पर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे और अपने वार्ड पार्षदों और मेयर से आसानी से मिल सकेंगे। उन्होंने नगर निगम को ‘वेस्ट टू वेल्थ’ योजना को अपनाने की भी सलाह दी, जिससे कचरे से उपयोगी संसाधन बनाए जा सकें।

विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि पहले नगर विकास के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन अब नगर निगम आर्थिक रूप से मजबूत हो चुका है और लगातार शहर को विकसित और व्यवस्थित करने में जुटा है। उन्होंने अन्य नगर निगमों को भी पटना नगर निगम की तरह आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी।

नगर निगम के अभी अंचलों का बनाया जाएगा नया कार्यालय

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि इस भवन में आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिससे नगर निगम के काम में तेजी आएगी। इसके अलावा, पटना नगर निगम के अन्य अंचलों के लिए भी नए कार्यालयों के निर्माण की योजना स्वीकृत हो गई है। साथ ही, नगर निगम द्वारा सामुदायिक भवन भी बनाए जाएंगे, जिससे जनता को सीधी सुविधाएं मिलेंगी और निगम की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

संबोधन के दौरान पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन।

नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने जिन कार्यों की शुरुआत की, वे उन्हें हनुमान की तरह पूरा करेंगे। उन्होंने नगर निगम से सभी परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस भवन का निर्माण 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम को इसे समय पर पूरा करने के लिए तत्पर रहना चाहिए।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News