पटना- गया- डोभी फोरलेन 83 पर कब से दौड़ेंगी गाड़ियां, कहां बना है टोल प्लाजा; जानें h3>
पटना- गया- डोभी फोरलेन 83 पर अगले माह से फराटेदार रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेगी। फोरलेन का निर्माण अंतिम चरण में हैं। लगभग काम पूरा हो चुका है। सिर्फ जहानाबाद और गया में आरओबी का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। फिलहाल आरओबी से टू लेन सड़क चालू कराने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। इस माह के अंत तक टू लेन आरओबी चालू होने की उम्मीद है। साथ ही एनएचएआई अक्टूबर तक फोरलेन आरओबी निर्माण का काम पूरा कराने का दावा कर रही है।
एनएचएआई के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस साल के अंत तक डोभी से पटना तक फोरलेन के तीनों पैकेज का काम पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में फोरलेन को चालू करने में दो जगहों पर आरओबी निर्माण बाधक बन रही है। वहीं पैकेज टू में कई जगहों पर हाई टेंशन संचरण लाइन क्रॉस करने के कारण नये फोरलेन से गाड़ियां नहीं गुजर रही है। हालांकि सड़क का निर्माण का काम करीब- करीब पूरा कर लिया गया है। कुछ जगहों पर बचे काम और तार को शिफ्ट करने को लेकर निर्देश दिए गए है।
उम्मीद जतायी जा रही है कि फोरलेन को चालू करने में जो भी अड़चने आ रही है। उसे एक- दो महीने में दूर कर लिया जाएगा। इसके बाद गया-पटना के लोगों को फोरलेन से जाने का सपना पूरा हो जाएगा। एनएच पर गया शहर, बेलागंज, मखदुमपुर, जहानाबाद और मसौढ़ी में बाइपास का निर्माण कराया गया है। जिससे पटना- गया जाना आसान हो जाएगा।
लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। एनएचएआई के लिए पटना और गया के बीच पांच बाइपास और दो आरओबी निर्माण कराना काफी मुश्किल काम था। जमीन अधिग्रहण में भी काफी समस्याएं उत्पन्न हुई। वहीं कई जगहों से स्कूल व मंदिर शिफ्ट करने में भी समस्या आई। लेकिन आखिरकार 14 साल बाद प्रोजेक्ट का काम पूरा होने वाला है।
प्रोजेक्ट निदेशक, अब्दुल कादिर ने कहा कि पटना-गया एनएच 83 का काम तेजी गति से चल रहा है। सड़क निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है। गया और जहानाबाद में आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। इस माह के अंत तक आरओबी से टू लेन सड़क चालू हो जाएगा। दिसम्बर तक पूरी तरह से प्रोजेक्ट का काम पूरा हो जाएगा।
टेहटा के कोहरा के पास बन रहा टोल प्लाजा
एनएच 83 पर टेहटा के कोहरा गांव के पास टोल नाका का निर्माण कराया जा रहा है। टोल नाका पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी। गया से आने में यह जहानाबाद जिले का पहना टोल नाका होगा। वाहन चालक टोल टैक्स देने के बाद ही इससे गुजर पाएंगे। टैक्स वसूल के लिए कंप्यूटर, जीपीएस, सीसीटीवी आदि उपकरण लगाए जाएंगे। टोल नाका में 6 बूथ बनाए जाएंगे। जिससे होकर गाड़ियां गुजरेगी। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर दूरी में रहने वाले लोगों को रियायत के तौर पर मासिक पास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News