Advertising
<

पटना के बुद्धा पार्क में सम्राट चौधरी ने की पूजा: CM ने सत्यनारायण कथा सुनी, रामकृपाल बोले- कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करना प्राथमिकता – Patna News

0
पटना के बुद्धा पार्क में सम्राट चौधरी ने की पूजा:  CM ने सत्यनारायण कथा सुनी, रामकृपाल बोले- कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करना प्राथमिकता – Patna News

पटना के बुद्धा पार्क में सम्राट चौधरी ने की पूजा: CM ने सत्यनारायण कथा सुनी, रामकृपाल बोले- कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करना प्राथमिकता – Patna News


बुद्ध जयंती के अवसर पर शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे। यहां बौद्ध भिक्षुओं ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने भगवान बुद्ध की विशेष पूजा-अर्चना की और करुणा स्तूप का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पार्क का भ्रमण भी किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान बुद्ध को नमन कर राज्य में शांति, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव भी मौजूद रहे। CM की पूजा-पाठ की तस्वीेरें देखिए… बोधगया और नालंदा भी जाएंगे सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री इसके बाद गया स्थित महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के जन्मोत्सव समारोह में भी शामिल होंगे। इसके अलावा, आज वो नालंदा जिले के परनावा में आयोजित होने वाले राजकीय मेले का उद्घाटन करेंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए सरकार सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को बढ़ावा देने का संदेश दे रही है। कानून-व्यवस्था पर सरकार का रुख उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि, बिहार में अगर एनकाउंटर हो रहा है तो वह परिस्थितियों के अनुसार और कानून के दायरे में हो रहा है। यदि कोई अपराधी पुलिस पर हिंसात्मक हमला करता है तो पुलिस कार्रवाई करने के लिए बाध्य होती है।’ उन्होंने दोहराया कि, ‘राज्य में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।’ कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करना पहली प्राथमिकता- रामकृपाल इधर, बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष के आरोपों पर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राम कृपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, ‘सम्राट चौधरी के राज में अपराधी बिल में घुस गए हैं।’ उन्होंने दावा किया कि सरकार की पहली प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करना है और उसी दिशा में काम हो रहा है। रामकृपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि, ‘वर्तमान सरकार उसी व्यवस्था को आगे बढ़ा रही है और जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल कर रही है। तेजस्वी यादव पर बीजेपी का पलटवार तेजस्वी यादव के “स्मार्ट अपराधी” वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘वे अपने शासनकाल की स्थिति को याद कर रहे होंगे।’ ममता बनर्जी पर भी टिप्पणी राम कृपाल यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, ‘वे हार चुकी हैं, अब उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं बचा है।’ उन्होंने यह भी कहा कि, ‘जो भी राज्य में अमन-चैन बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसे सख्त जवाब दिया जाएगा।’

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News