पंडालों के पास भीड़ नियंत्रण को तैनात नहीं किये गए पुलिस बल h3>
लहेरियासराय में दुर्गा पूजा के पांचवें दिन तक किसी भी पूजा पंडाल के पास पुलिस बल तैनात नहीं किया गया है। पूजा समितियों ने सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और अग्निशामक यंत्र लगवाए हैं, लेकिन भीड़…
Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाMon, 7 Oct 2024 07:49 PM
Share
लहेरियासराय। दुर्गा पूजा के पांचवें दिन सोमवार तक शहर के एक भी पूजा पंडाल के पास पुलिस बल को तैनात नहीं किया गया था। पूजा पंडालों में शाम के समय भीड़ उमड़ती है। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक रहती है। विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों ने कहा कि भीड़ पर नियंत्रण के लिए पुलिस बल जरूरी है। यह बात ‘हिन्दुस्तान की ओर से सोमवार को की गयी पड़ताल में सामने आयी। ‘हिन्दुस्तान की टीम ने शहर के दो दर्जन से अधिक स्थलों पर पड़ताल की। यहां बड़े स्तर पर पूजा पंडाल बनाये जाते हैं। यहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। केएम टैंक, वीणापाणि क्लब, नाका छह, दोनार, कादिराबाद, हसन चौक, बाजार समिति चौक, दरभंगा रेलवे स्टेशन के पास, कटहलबाड़ी आदि जगहों पर भव्य पंडाल बनाए जाते हैं।
सभी पूजा समितियों ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने स्तर से सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र आदि लगवाये हैं। कई समितियों के अध्यक्षों ने स्थानीय थाने से शाम की आरती के समय जुटने वाली भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस बल की मांग की है, लेकिन आज तक एक भी पुलिस कर्मी की तैनाती किसी पूजा पंडाल में नहीं की जा सकी है। लहेरियासराय के केएम टैंक पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ने कहा कि पूजा पंडाल में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। अग्निशमन विभाग से एनओसी ली गयी है। साथ ही आग पर नियंत्रण के लिए अग्निशमन यंत्र भी लगाये गये हैं।
उन्होंने कहा कि शाम के समय पंडाल में अधिक भीड़ होती है। हमारे वालंटियर लगातार भीड़ नियंत्रण में लगे रहते हैं। जिला प्रशासन की ओर से अब तक एक भी पुलिस बल को नहीं लगाया गया है। वहीं, अललपट्टी पूजा समिति के अध्यक्ष गंगा मंडल ने कहा कि 50 वर्षों से अधिक समय से यहां दुर्गा पूजा मनायी जाती है। समिति द्वारा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे व अग्निशमन यंत्र लगाये गये हैं। उन्होंने कहा कि यहां सजावट के लिए जेनसेट का उपयोग किया जाता है इसलिए बिजली कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती है। अग्निशमन विभाग से एनओसी ली गई है। जिला प्रशासन की ओर से पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने से भीड़ नियंत्रण करने में सहूलियत होगी। इसके लिए हम लोग लगातार बेंता थाने को सूचना दे रहे हैं।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News