पंजाब CM ने सड़क की जांच की, ठेकेदार को नोटिस: युवकों को देंगे मिनी बस की परमिट, हरमन-युवराज के नाम से स्टेडियम – Chandigarh News h3>
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज नई बन रही सड़कों का निरीक्षण किया। तकनीक टीम के साथ पहुंचे सीएम ने सड़कों की गुणवत्ता जांच कराई। सरहिंद–पटियाला रोड पर चल रहे सड़क निर्माण को देखा। एक स्थान में गुणवत्ता में कमी मिलने पर तुरंत ठेकेदार को नोटिस जार
.
कुछ दिन पहले ही पंजाब सरकार ने राज्य में बनी नई सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक समिति का गठन किया है। यह समिति हर नई सड़क की जांच करेगी कि वह सही तरीके से बनी है या फिर निर्माण में किसी प्रकार की मिलावट हुई है। जांच का पूरा रिकॉर्ड और रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपी जाएगी।
इसी योजना के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बिना किसी पूर्व सूचना के फतेहगढ़ साहिब पहुंचे और यहां बन रही सड़कों का अचानक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने सरहिंद–पटियाला रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य की खास तौर पर जांच की। उन्होंने इस्तेमाल हो रहे मैटीरियल की गुणवत्ता जांची। एक स्थान पर कमियां मिलने पर उन्होंने मौके पर ही संबंधित कॉन्ट्रैक्टर को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
सीएम ने अधिकारियों को भी कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स का पैसा पिछले समय की तरह बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। जो भी लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई निश्चित है।
युवकों को मिलेगी मिनी बसों के परमिट
सीएम मान ने कहा कि सड़कों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। गांव गांव तक मिनी बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए नवजवान लड़के लड़कियों को परमिट दी जाएगी, ताकि नौजवान अपने पैरों पर खड़े हो सकें। जिसको भी लेना हो, वह ले सकता है। इसमें किसी प्रकार की लूट नहीं होगी। जापान व कोरिया से बहुत इन्वेस्टमेंट आएंगे। फिर युवाओं को उनकी डिग्री के मुताबिक काम मिलेंगे।
पिछली सरकारों ने निजी ट्रांसपोर्ट कंपनियों के लिए राज्य नुकसान किया
मान ने कहा कि गांवों में बसें चलने का रिवाज बंद हो गया। पहले तो रोडवेज की बसें भी जाती थी। पिछली सरकारों में नेताओं ने अपने निजी ट्रांसपोर्ट कारोबार को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी ट्रांसपोर्ट विभाग को नुकसान पहुंचाया, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। स्कूलों में भी बसें लगा रहे हैं। बड़े बसों के रूट वो लूटकर ले गए। जब सरकारें बिजनेस करने लग गई तो और क्या करेंगे।
हरमन और युवराज के नाम पर स्टेडियम
मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि पंजाब में खेल को बढ़ावा देने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ियों हरमनप्रीत कौर और युवराज सिंह के नाम पर एक नया स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चारों बड़े खेलों के कैप्टन इस समय पंजाबी हैं। पंजाब खेलों का अग्रणी राज्य रहा है। इस समय क्रिकेट, हॉकी-फुटबाल व महिला क्रिकेट टीमों के कप्तान पंजाबी हैं। मैं अभी चंडीगढ़ जाकर स्टेडियम में युवराज व हरमनप्रीत कौर स्टेंड का उद्घाटन करूंगा।
सीएम ने कहा कि वह पटियाला जिले के दौरे पर हैं। अचानक आए हैं। वह छाप मारने या किसी की कमी निकालने नहीं आए हैं। देखने आए हैं कि सड़कों का निर्माण कैसे हो रहा है। अगले चार माह में 39 हजार किमी सड़कें बनाई जा रही हैं। उनकी क्वालिटी चेक करने आए हैं। मैटीरियल की कोई कमी तो नहीं। लोगों से पूछने आए हैं किस सड़क को चौड़ा किया जाना है। दो तीन सड़कें चेक कर रहे हैं। गुणवत्ता जांचने आए हैं। मैटीरियल निकाल कर उसकी जांच की जा रही है।
4.70 किग्रा चाहिए था आधा भी नहीं निकला
सीएम ने गुणवत्ता चेक की तो मैटीरियल्स कम निकला। मानक के अनुसार चार किलोग्राम 700 ग्राम चाहिए था जबकि मैटीरियल आधा भी नहीं था। ठेकेदार को शोकॉज नोटिस जारी कर दिया है और उसकी पेमेंट रोकी जाएगी। उसके द्वारा बनाई गई उनकी भी जांच की जाएगी।
ठेकेदारों से बोले- क्वालिटी दीजिए हमें कमीशन नहीं चाहिए
पंजाब के ठेकेदारों से आग्रह है कि पहले जो होता था वो हो गया अब ऐसा नहीं होगा। टेंडर की कमीशन कोई नहीं लेगा। आप क्वालिटी का काम करें। पहले ऐसे होता था कि सड़क बनती थी कि खोदने वाले पीछे से आ जाते थे। अब नियम बना दिया है कि सड़क बनने के बाद अगर खोदी गई तो सभी अफसर जिम्मेदार होंगे। सरकार ने सभी विभागों की एक कमेटी बना दी है।
कांग्रेस पर हमला- 10 हजार था वोट का रेट
पहले वोट खरीदते थे। यहां वोट का रेट 10 हजार था। वहां मंत्रालय का रेट 100 करोड़-200 करोड़ होगा। मुख्यमंत्री का रेट मुझे नहीं पता। जाखड़ ने कहा था कि उसके समय 350 करोड़ रुपए हैं। मुख्यमंत्री के लिए 500 करोड़ तो तब देंगे जब जीत जाएंगे। कभी लोगों के पास आए। स्टेजों से मुझे गालियां दे रहे हैं। पहले कहते थे स्टेज चलाने वाले स्टेट नहीं चला सकते। स्टेट भी अच्छे से चलाकर दिखा दिया। वोट आपके रेट वो लगा रहे हैं।
