पंजाब में महिला की बेरहमी से पिटाई का VIDEO: सिर में 5 बार सीमेंट वाली कन्नी मारी, व्हीलचेयर पर बैठे दिव्यांग पति को भी पीटा – Phagwara News

0
पंजाब में महिला की बेरहमी से पिटाई का VIDEO:  सिर में 5 बार सीमेंट वाली कन्नी मारी, व्हीलचेयर पर बैठे दिव्यांग पति को भी पीटा – Phagwara News

पंजाब में महिला की बेरहमी से पिटाई का VIDEO: सिर में 5 बार सीमेंट वाली कन्नी मारी, व्हीलचेयर पर बैठे दिव्यांग पति को भी पीटा – Phagwara News

फगवाड़ा में महिला पर हमला करता पंच।

पंजाब के फगवाड़ा में दीवार को लेकर पड़ोसी आपस में भिड़ गए। पड़ोसी पंच ने 5 बार महिला के सिर में सीमेंट वाली कन्नी मारी। व्हीलचेयर पर बैठे महिला के दिव्यांग पति ने उसे बचाने की कोशिश कि तो पंच ने उस पर भी हमला कर दिया। पंच के परिवार के सदस्य उसे मारपीट कर

.

पंच ने कुल्हाड़ी से भी वार करने की कोशिश की, लेकिन परिवार ने उसे रोक लिया। घटना रिहाना जट्‌टा गांव की है। पीड़ित परिवार ने मारपीट का वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। वीडियो में पंच महिला को कह रहा है तू मुझे गलत बोलती है। महिला भी उस पर गाली गलौज करने का आरोप लगा रही है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर पंच के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत उर्फ गोपी के रूप में हुई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

महिला को कन्नी मारने के बाद दोबारा मारने के लिए दौड़ता युवक।

वीडियो में क्या, 3 पॉइंट में जानिए…

  • सिर पर 5 बार कन्नी मारी: मारपीट का 6 मिनट 42 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। गोपी हाथ में सीमेंट की कन्नी उठाकर महिला बलजीत कौर की तरफ भागता है। फिर उसे गालियां देते हुए 5 बार उसके सिर पर कन्नी मारता है। इसके बाद उसके हाथ से कन्नी छूट जाती है। तभी गोपी को उसके परिवार वाले ऐसा करने से रोकते हैं। बावजूद इसके, वह कन्नी जमीन से उठाकर एक बार फिर बलजीत को मारता है।
  • पंच बोला- मुझे गलत बोलती है: बलजीत भागती हुई कहती है कि इसकी वीडियो बना। तभी गोपी व्हीलचेयर पर बैठे बलजीत के पति को कन्नी मारता है। फिर वह प्लॉट से कुल्हाड़ी उठाकर लाता है और कहता है कि “मैं अकेले-अकेले को ठोक दूंगा।” इसके बाद पंच महिला को कहता है कि “तू मुझे गलत बोलती है।”
  • मारने के लिए कस्सी उठाकर लाया: दोनों के बीच नींव को लेकर डेढ़ मिनट तक कहासुनी होती है। इसके बाद पंच कस्सी उठाकर लाता है, लेकिन परिवार वाले उसे रोक लेते हैं। फिर लगातार दोनों पक्षों के बीच गालियां देने और नींव बनाने को लेकर कहासुनी होती है। आखिर में बलजीत कहती है कि “मैं थाने जा रही हूं।”

महिला और उसके पति पर कुल्हाड़ी से वार करने की कोशिश करता हुआ युवक।

मारपीट पर महिला की 2 बातें…

  • दीवार ज्यादा नीचे बनाने से रोका: रिहाना जट्‌टा गांव की रहने वाली बलजीत कौर ने बताया कि सोमवार को हमारे घर के साथ लगते प्लॉट में नींव डाली जा रही थी। मैंने प्लॉट में काम कर रहे मजदूरों से कहा कि ज्यादा नीचे मत करना, नहीं तो हमारे घर की दीवार गिर सकती है।
  • पहले भी मारपीट की कोशिश की: बलजीत ने बताया कि यह सुनकर उनका पड़ोसी गुरप्रीत उर्फ गोपी तुरंत वहां आया और हमला कर दिया। उसने मेरे दिव्यांग पति के साथी भी मारपीट की। परिवार के लोगों ने हमें बचाया। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एक महीना पहले भी गोपी ने हमारे साथ मारपीट की कोशिश की थी।

SHO बोले- कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेंगे थाना रावलपिंडी के SHO मेजर सिंह ने कहा- आज मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। साथ ही साथ तुरंत आरोपी गुरप्रीत सिंह गोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गांव का पंच है। जल्द उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News