पंजाब में परिवार के 3 लोगों ने सुसाइड किया: महिला ने बेटे व मां समेत जहर खाया, मरने से पहले VIDEO बनाया, पति की मौत हो चुकी – Malerkotla News h3>
वीडियो में बात करती महिला इंदरपाल कौर, इसके बाद उसने जहर निगल लिया।
पंजाब के मलेरकोटला में एक ही परिवार के 3 लोगों ने सुसाइड कर लिया। इनमें विधवा महिला, उसकी बुजुर्ग मां और 9 साल का बेटा है। तीनों ने जहर निगल लिया। मरने से पहले विधवा महिला ने एक वीडियो बनाया। जिसमें उसने 10 लोगों पर रुपयों के लेन-देन को लेकर परेशान क
.
महिला के पति की कुछ समय पहले ही मौत हुई थी। पुलिस ने वीडियो को आधार बनाते हुए मृतका की सास समेत 10 लोगों के खिलाफ मरने को मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। खुदकुशी के पूरे कारण की पड़ताल की जा रही है।
सुसाइड करने वाले परिवार के तीनों सदस्यों की फाइल फोटो।
पति की मौत हुई, बेटे के साथ मां के यहां रहने लगी मलेरकोटला पुलिस के मुताबिक गांव भूदन की रहने वाली इंदरपाल कौर (31) ने मां हरदीप कौर और 9 साल के बेटे जॉर्डन सिंह के साथ सुसाइड किया है। जांच में पता चला कि इंदरपाल के पति पवनदीप सिंह की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह ससुराल से मायके आकर रहने लगी। बेटे को भी वह साथ ही ले आई थी।
दोनों ने रात में दम तोड़ा, बेटे की आंख खुली तो पता चला पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात तीनों ने जहरीली वस्तु खा ली। जिसके बाद इंदरपाल और उसकी मां हरदीप कौर की वहीं मौत हो गई। हालांकि उस वक्त जॉर्डन जिंदा था। उसने सुबह उठकर देखा तो मां और नानी कुछ बोल नहीं रही थी। उसे शक हुआ कि दोनों की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने तुरंत अपनी दादी को इसके बारे में बताया।
बेटे ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा पुलिस के मुताबिक इसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे। जॉर्डन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मगर, उस पर भी जहर का काफी असर हो चुका था। इस वजह से अस्पताल ले जाते वक्त उसने भी दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर गई। वहां से मां-बेटी की लाश को अस्पताल भिजवाया गया।
वीडियो में सामने आया सुसाइड का राज इंदरपाल कौर ने जहर निगलने से पहले एक मिनट का वीडियो बनाया था। जिसमें उसने बताया कि वह पूरे होश में वीडियो बनाकर जा रही हैं। मेरे और मेरे बेटे के साथ कुछ भी गलत हुआ तो पड़ोसी, सास और उनके रिश्तेदार जिम्मेदार होंगे। 10-11 लोग रोज धमकियां देते थे। वह हमें धमकी देते थे कि तुम्हारा एक्सीडेंट करवा देंगे। कुछ देकर मार देंगे।
वीडियो के आधार पर FIR की इस बारे में मलेरकोटला के थाना संदौड़ के SHO गगनदीप सिंह का कहना है कि वीडियो के आधार पर मृतका की सास चरणजीत कौर, भोला सिंह,सुखपाल सिंह, दलजीत कौर, कोरा सिंह, गुरप्रीत सिंह, किरणा कौर, बाबी कौर समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हर हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
