पंजाब में आई बाढ़ जबलपुर से उठे मदद के हाथ: मुस्लिम समाज ने जुटाए 26 हजार रुपए, सिख समुदाय को सौंपे – Jabalpur News h3>
पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए जबलपुर से मदद के हाथ उठे हैं। मुस्लिम और सिख समुदाय ने इंसानियत और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए रुपए जुटाए हैं। मुस्लिम समुदाय ने ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान धन एकत्रित किया। यह पहल समाज के युवा साथियों ने
.
इस पहल में मोहम्मद अकबर खान, सरवर अशफाक कुरैशी, लालू हाजी, शमीम, अख्तर कुरैशी और वसीम कुरैशी जैसे कई लोग शामिल थे। शुरुआत में 20,400 रुपए जुटाए गए, जो बाद में बढ़कर 26 हजार हो गए। यह राशि दशमेश द्वार गुरुद्वारे में आयोजित सिख समुदाय की एक बैठक में सौंप दी गई। बैठक में सिख समाज के कई वरिष्ठ सदस्य और गुरुद्वारों के प्रधान उपस्थित थे। सिख समुदाय ने मुस्लिम समाज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मुश्किल समय में मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
बाढ़ पीड़ितों के लिए इकट्ठा राशि दशमेश द्वार गुरुद्वारे में सौंपते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग।
अपील-बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आएं
मोहम्मद अकबर खान ने कहा कि पंजाब की बाढ़ ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बाढ़ प्रभावित सभी जाति और धर्म के लोगों की मदद करना हमारा मानवीय कर्तव्य है। उन्होंने जबलपुर और पूरे मध्य प्रदेश के लोगों से अपील की कि वे इस आपदा से पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आएं।
मुस्लिम समुदाय ने जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान धन एकत्रित किया।
संस्थाएं जरूरी मदद कर रहीं
दलबीर सिंह ने बताया कि सिख समुदाय की विभिन्न संस्थाएं जैसे खालसा एड, ग्लोबल सिख संस्था, और हेमकुंड साहिब जी पहले से ही जमीनी स्तर पर राहत कार्य कर रही हैं। वे प्रभावित लोगों को भोजन, दवाइयां, और अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब में लगभग 1500 से 2000 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिससे खेती और मवेशियों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पुनर्वास एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि पानी उतरने के बाद महामारी फैलने का खतरा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के एकजुट प्रयासों से पंजाब फिर से खड़ा हो सकेगा।
