पंजाब चंडीगढ़ अपडेट्स: जालंधर के थाने में लड़के का गला काटा, सरकारी स्कूलों का टाइम टेबल बदला – Mohali News

0
पंजाब चंडीगढ़ अपडेट्स:  जालंधर के थाने में लड़के का गला काटा, सरकारी स्कूलों का टाइम टेबल बदला – Mohali News

पंजाब चंडीगढ़ अपडेट्स: जालंधर के थाने में लड़के का गला काटा, सरकारी स्कूलों का टाइम टेबल बदला – Mohali News

लड़के को टांके लगाते हुए डॉक्टर।

जालंधर कैंट के थाने में राजनीमे के लिए पहुंचे छात्र गुट भिड़ गए। एक लड़के ने तेजधार हथियार से दूसरे पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन पर कई जगह कट लगे हैं, जिसके चलते उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने लड़के की गर्दन पर 16 टांके लगाए हैं। लड़

.

घायल की पहचान मुकुल सेठी के रूप में हुई है और वह 10वीं क्लास में पढ़ता है। लड़के के पिता ने बताया कि SD मॉडल स्कूल के छात्र से बेटे का विवाद हुआ था। इसे लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया था। जहां थाने में बेटे पर हमला कर दिया गया। (पूरी खबर पढ़ें)

फाजिल्का में सरपंच की गाड़ी पर फायरिंग

फाजिल्का के गांव कुंडल के सरपंच जगमनदीप सिंह मिंकू की कार पर बीती रात फायरिंग हुई। घटना अबोहर के गांव रत्ता टिब्बा में हुई, जहां सरपंच एक शादी समारोह में गए थे। फायरिंग के समय मिंकू कार में मौजूद नहीं थे। सूचना मिलते ही थाना कबरवाला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सरपंच जगमनदीप सिंह मिंकू ने बताया कि वह अपने साले की शादी में गांव रत्ता टिब्बा गए थे। जब वह अपनी बुलेटप्रूफ कार से उतरकर समारोह में चले गए, तो पीछे से कार के शीशे पर फायर किया गया, जिससे शीशा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। (पढ़ें पूरी खबर)

सरकारी स्कूलों का टाइम टेबल बदला

पंजाब में 1 मार्च से 31 मार्च तक सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक संचालित किए जाएंगे। बदलते मौसम और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्कूल समय में यह संशोधन किया गया है। सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय समयानुसार ही कक्षाएं संचालित करें और विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं।

फाजिल्का में शुभमन गिल ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल आज फाजिल्का जिले में अपने पैतृक गांव जैमलवाला पहुंचे। जहां गांव के खेल स्टेडियम में शुभमन गिल ने पहुंच गांव के लोगों, बच्चों और युवाओं से मुलाकात की। शुभमन गिल ने बच्चों को क्रिकेट के गुण बताए और उनके साथ क्रिकेट भी खेला। इसका वीडियो भी सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)

कपूरथला में शादी समारोह के दौरान युवक पर तानी पिस्तौल

कपूरथला जिले के साइंस सिटी चौकी क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद में एक युवक पर पिस्तौल तान दी गई। जान से मारने की नीयत से ट्रिगर दबाने पर गोली मिसफायर हो गई। शोर मचने पर मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका दूसरा साथी पिस्तौल लेकर फरार हो गया। (पढ़ें पूरी खबर)

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News