पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की टीमें अगले दौर में | Teams of Punjab, Uttar Pradesh, Karnataka and Maharashtra in the next | Patrika News

150
पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की टीमें अगले दौर में | Teams of Punjab, Uttar Pradesh, Karnataka and Maharashtra in the next | Patrika News

पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की टीमें अगले दौर में | Teams of Punjab, Uttar Pradesh, Karnataka and Maharashtra in the next | Patrika News

12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता

भोपाल

Published: April 10, 2022 11:54:36 pm

भोपाल।मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में आयोजित हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटका और महाराष्ट्र की टीमों ने जीत दर्ज की है। पहले मैच में हॉकी पंजाब ने राजस्थान को एकतरफा 12-0 से परास्त किया। दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश ने तेलंगाना हॉकी को 8-0 से परास्त किया। तीसरे मुकाबले में हॉकी कर्नाटका ने हॉकी आन्ध्र प्रदेश 14-0 से हराया। चौथा मुकाबला हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु और मणिपुर हॉकी के मध्य खेला जाना था। लेकिन मणिपुर हॉकी के मुकाबले में न आने के कारण तमिलनाडु की टीम को वॉक ओवर मिल गया। जबकि पांचवें मुकाबले में हॉकी महाराष्ट्र ने हॉकी बिहार को 7-1 से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई।

पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की टीमें अगले दौर में

आज के मुकाबले हॉकी चण्डीगढ़- दादर एवं नगर हवेली, सुबह 7 बजेहॉकी झारखण्ड-हॉकी जम्मू एंड कश्मीर, सुबह 8:45 बजे से हॉकी बंगाल-हॉकी अरुणाचल, 10:30 बजे सेएलई पुडुचेरी हॉकी-हॉकी गुजरात, दोपहर 12:15 बजे से

आसाम हॉकी-गोवा हॉकी, शाम 4:30 बजे आईईएस ने जीता मेगा इंटर स्कूल सब जूनियर बास्केटबॉल टूर्नामेंट
भोपाल। आईईएस पब्लिक स्कूल की ओर से मेगा इंटर स्कूल सब जूनियर बास्केटबॉल बॉयज और गर्ल्स टूर्नामेंट का आयोजन स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट में किया गया। फाइनल मुकाबले में आईईएस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कमला देवी को 15-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इससे पहले सेमीफाइनल में आईईएस की टीम ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 19-5 से हराया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में कमला देवी स्कूल की टीम ने 10-6 से जीत दर्ज की।

घुड़सवारी अकादमी ने जीते दो स्वर्ण और दो रजत पदक
भोपाल. दिल्ली के आर्मी पोलो रायडिंग सेंटर में खेली जा रही दिल्ली हॉर्स शो प्रतियोगिता में मप्र राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाडिय़ों ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं। प्रतियोगिता में मप्र टीम ने पहला तथा आर्मी की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के प्रिलिमेन्ट्री ड्रेसाज की व्यक्तिगत स्पर्धा में राजू सिंह ने रजत पदक जीता। जबकि प्रिलिमिन्ट्री ड्रेसाज टीम स्पर्धा में राजू सिंह तथा अभिषेक की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता की गु्रप-1 जम्पिंग टीम स्पर्धा में विनीत परिहार एवं अर्जुन सिंह की जोड़ी को रजत पदक मिला। इलिमेन्ट्री ड्रेसाज की व्यक्तिगत स्पर्धा में राजू सिंह ने स्वर्ण पदक अर्जित किया।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News