पंजाबी सिंगर के गाने में न्यूड सीन पर विवाद: कैंबी बोले-मुझे कहा गया कि तुम्हारा नंबर लगाएंगे, गाने में लगाया था 13 सेकेंड का वीडियो – Jalandhar News h3>
पंजाबी गायक कैंबी द्वारा शेयर किया गया वीडियो।
पंजाबी गायक कैंबी ने अपना नया गाना ‘तेज मान’ की वीडियो के आखिरी में लगभग 13 सेकेंड तक न्यूड वीडियो रखा था। कैंबी ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम मैच हार गई। उसने पहले ही बोला था कि अगर पंजाब मैच हारा, तो वो अपना न्यूड
.
ऐसे में अब कैंबी खुद विवादों में गिरे हुए नजर आ रहे हैं। इसे लेकर कैंबी ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में उन्होंने कहा कि मैंने किसी प्रकार की कोई गलती नहीं की है, क्योंकि जो सीन मेरे गाने में है, वो सीन पहले बॉलीवुड में हो चुका है। ऐसे में इसे गलत सीन नहीं कहा जा सकता।
पंजाब और आरसीबी के मैच से पहले कैंबी द्वारा शेयर किया गया वीडियो।
पढ़ें जैसा पंजाबी गायक कैंबी द्वारा जारी वीडियो में कहा गया
पंजाबी गायक कैंबी राजपुरा ने कहा- पहले तो उन लोगों का धन्यवाद, जो लोग सभ्याचारक लोगों का, जो उक्त वीडियो पर मां औ बहन की गालियां निकालीं। खासकर वो लोग पंजाबी थे। क्योंकि उन्हें सिर्फ कलाकार ही मिलते हैं अपना गुस्सा निकालने के लिए। उन्हें पता है कि अगर बाहर किसी को परेशान करेंगे तो सामने वाला इंसान मारेगा, इसलिए कलाकार को गालियां देने का इनका पुराना काम है।
कैंबी ने आगे कहा- पहले तो डेढ़ दिन तक तो सब सही थी। मगर अब किसी प्रोपोडेंगा के तहत मुझे परेशान किया जा रहा है और उक्त चीज को और तरफ ढकेला जा रहा है। मैंने एक दायरे में रहकर ये वीडियो बनाया और अपने गाने में लगाया। कुछ समय तक तो मैंने इगनोर किया, मगर अब कुछ और ऐसी चीजें हुईं कि मैं उन्हें इगनोर नहीं कर पाया। मैंने कोई भी चीज गलत नहीं की है, दायरे में रहकर हर काम किया।
कैंबी ने आगे कहा- मुझे कहा जा रहा है कि मेरा नंबर लगेगा और ऐसी अन्य कई बातें कही जा रही हैं। मैं बहुत शांत इंसान हूं। मैं शांत हूं तो इसका मतलब ये नहीं कि मैं कुछ कर नहीं पाऊंगा। ये मैं किसी को धमकी नहीं दे रहा हूं, मगर मैं अपनी तरफ से आग्रह कर रहा हूं। मेरा कोई राजनीति या अन्य किसी प्रकार का लिंक नहीं है। भगवान से डर कर ये बात कह रहा हूं।
पंजाबी गायक कैंबी के नए गाने में लगाया गया न्यूड वीडियो।
पढ़ें पंजाबी गायक कैंबी ने पंजाब-RCB मैच से पहले क्या कहा था
मूल रूप से पंजाब के पटियाला में स्थित राजपुरा के रहने वाले पंजाबी गायक कैंबी राजपुरा ने पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मैच से पहले एक वीडियो जारी किया था। जिसमें कैंबी राजपुरा ने कहा था कि अगर आज के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हमारे सरपंच (पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर) और बाकी के MLA साहिबान (बाकी की पंजाब टीम) को हरा देती है। मगर ये संभव नहीं है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इतना दम रखती है तो पंजाब को हराकर देख लें। अगर ऐसा होता है तो मैं नंगा होकर नाच कर वीडियो शेयर करूंगा। वैसे तो लोग सट्टा लगाते हैं मैच पर। मगर हमने भी सट्टा लगा दिया है अपनी इज्जत का। आखिरी में कैंबी ने कहा- मैं पंजाब टीम से प्यार करता हूं।
PK फिल्म के आमिर खान की तरह शेयर किया न्यूड वीडियो
बता दें कि पंजाबी गायक कैंबी राजपुरा का आज तेज मान नाम से एक गाना रिलीज हुआ है। जिसमें उनके साथ जैसमीन अख्तर हैं। 3 मिनट के गाने के आखिरी में कैंबी ने करीब 13 सेकेंड का एक वीडियो लगाया है।
जिसमें कैंबी पीके फिल्म के आमिर खान की तरह अपने प्राइवेट पार्ट के आगे एक स्पीकर रखे हुए हैं और पैरों में बूट पहने हुए हैं और बाकी पूरा शरीर पूरी तरह से नग्न है। उक्त वीडियो गाने के आखिरी में लगाया है। उक्त वीडियो के हिस्से को कैंबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है।
