पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व विधायक राजीव रंजन

6
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व विधायक राजीव रंजन

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व विधायक राजीव रंजन


जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता और इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। दीघा स्थित जनार्दन घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। स्व. राजीव रंजन के पुत्र रोहेल रंजन ने मुखाग्नि दी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व विधायक की अंत्येष्टि में शामिल हुए। जनार्दन घाट पर मुख्यमंत्री ने राजीव रंजन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, मंत्री श्रवण कुमार, जयंत राज, सांसद कौशलेंद्र, संजय गांधी, पूर्व सांसद चन्देश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अफजल अब्बास समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

इसके पहले, कंकड़बाग स्थित आवास से दोपहर करीब ढाई बजे उनकी अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई। स्व. रंजन को विधानसभा और जदयू दफ्तर में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। उनका पार्थिव शरीर शनिवार को 3.15 बजे विधानसभा लाया गया। यहां विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि राजीव रंजन एक सक्रिय एवं अनुभवी राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने देश एवं प्रदेश में अपने राजनीतिक कौशल से अमिट छाप छोड़ी है। यहां विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, मंत्रीगण विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, महेश्वर हजारी, विधायक दामोदर रावत, ललित नारायण मंडल, निरंजन मेहता, सुधांशु शेखर, रामानुज प्रसाद, पूर्व विधायक विक्रम कुंवर, किशोर मुन्ना, विनोद यादव, इंजीनियर सुनील, विधानसभा की प्रभारी सचिव ख्याति सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

लगभग 3.40 बजे पार्थिव शरीर जदयू दफ्तर लाया गया। यहां राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधानपरिषद के उपसभापति रामवचन राय, मंत्री रत्नेश सदा, विधानपार्षद अफाक अहमद, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, गुलाम गौस, विधायक सुधांशु शेखर, विनोद यादव, लक्ष्मेश्वर राय, राजेश कुशवाहा, रूदल राय, सलीम परवेज, नवीन आर्या, नन्दकिशोर कुशवाहा, अरुण सिंह, वासुदेव कुशवाहा, डॉ. मधुरेंदु पांडेय, अरविन्द निषाद, कमल नोपानी, पल्लवी पटेल, मनीष यादव, अंजुम आरा, श्वेता विश्वास, किरण रंजन, मुकेश, रीना चौधरी, प्रतिभा सिंह, मालती सिंह, अनुप्रिया, नेहा निसार सैफी, दीपक निषाद ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News