नौवीं की छात्रा से Gangrape: भाई की शादी में मंदिर आई थी लड़की, 2 मनचले उठाकर ले गए और…

24
नौवीं की छात्रा से Gangrape:  भाई की शादी में मंदिर आई थी लड़की, 2 मनचले उठाकर ले गए और…

नौवीं की छात्रा से Gangrape: भाई की शादी में मंदिर आई थी लड़की, 2 मनचले उठाकर ले गए और…

ऐप पर पढ़ें

बिहार की राजधानी पटना में एक नौवीं क्लास की छात्रा के साथ दो युवकों ने गैंगेरेप किया। लड़की अपने रिश्ते के एक भाई की शादी में आई थी। घटना धनरुआ थाना के एक गांव की है। किशोरी को अगवा कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों आरोपी अभी तक फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

गमछी डाल मुंह बंद कर दिया

 जानकारी मिली है कि धनरुआ थाना के बीर महादेव स्थान मंदिर के पास से बाइक सवार दो युवकों ने रविवार को छात्रा को अगवा कर लिया। छात्रा कक्षा नौ में पढ़ती है। छात्रा ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपितों ने उसके मुंह मेंम। बाद में पटना-गया सड़क स्थित एक सुनसान पुल के नीचे ले जाकर दोनों युवकों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को बीर महादेव स्थान के पास छोड़कर फरार हो गए। छात्रा की मां ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Harsh Firing: मुखिया की भतीजी की शादी में फायरिंग, युवती की मौत; दिन में सरकार फरमान- रात में उड़ी धज्जियां

सड़क किनारे पड़ी मिली

किशोरी के गायब होने के बाद परिजनों ने खोजबीन की तो वह देर रात सड़क किनारे मिली। किशोरी रोते हुए अपने साथ घटित घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन धनरुआ थाने पहुंच घटना की जानकारी दी और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया और कार्रवाई शुरू कर दी गई।

इस संबंध किशोरी की मां ने गांव के ही दो युवक संजय यादव के पुत्र रोहित कुमार और सूर्यमल यादव के पुत्र सौरभ कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया जाता है कि सौरभ शादी सुदा है। इधर पुलिस दोनों आरोपितों के घर पर छापामारी की, लेकिन दोनों घर पर नहीं मिले।

 Ragging: कॉलेजों में रैगिंग हुई तो प्रिंसपल होंगे जिम्मेदार, पटना वीमेंस कॉलेज के केस में 17 को कोर्ट की नोटिस

भाई के परिछावन में आई थी महादेव स्थान

धनरुआ थाना के एक गांव की 13 वर्षीया छात्रा रविवार शाम मां के साथ महादेव स्थान आई थी। बताया जाता है कि छात्रा के गोतिया में किसी लड़के की बारात जा रही थी। महिलाओं ने लड़के का परिछावन के बाद पूजा कराने के लिए महादेव स्थान गई हुई थी। आरोप है कि इसी बीच दोनों आरोपितों ने छात्रा को मुंह में गमछी डाल मुंह बंद करते हुए बाइक से लेकर फरार हो गये। इधर पूजा के बाद जब उसकी मां अन्य महिलाओं के साथ घर लौटी तो अपनी पुत्री को न पाकर इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने खोजबीन की तो वह रविवार देर रात सड़क किनारे मिली।

प्रभारी थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला घटित होने का मामला दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को छात्रा को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद मेडिकल चेकअप कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपित फरार है। पुलिस दोनों की तालाश कर रही है।

 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News