नौकरशाही में फिर फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों को किया इधर-उधर | Transfer list of 20 IPS officers released In Gehlot govt | Patrika News

42
नौकरशाही में फिर फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों को किया इधर-उधर | Transfer list of 20 IPS officers released In Gehlot govt | Patrika News

नौकरशाही में फिर फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों को किया इधर-उधर | Transfer list of 20 IPS officers released In Gehlot govt | Patrika News

-जोधपुर पुलिस कमिश्नर के साथ ही 8 जिलों के एसपी बदले

जयपुर

Updated: January 22, 2022 09:51:49 pm

जयपुर। हाल ही में आईएएस अधिकारियों के बेडे़ में बड़ा फेरबदल करने के बाद अब राज्य की गहलोत सरकार ने आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची में 20 आईपीएस अफसरों को इधर-उधर किया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की भी तबादला सूची जारी हो सकती है।

secretariat

प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से ली गई गृह विभाग की समीक्षा बैठक के बाद ये तय हो गया था कि कई पुलिस अधीक्षकों पर गाज गिर सकती है। तबादला सूची में जोधपुर पुलिस कमिश्नर के साथ ही 8 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। नवज्योति गोगोई को जोधपुर का नया कमिश्नर बनाया गया है। जोधपुर के पुलिस कमिश्नर जोस मोहन केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गए हैं। उनके स्थान पर गोगोई नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं।

इनका हुआ तबादला

-पी रामजी——————-पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर
– नवज्योति गोगोई————पुलिस आयुक्त जोधपुर
-प्रफुल्ल कुमार———— महानिरीक्षक आतंकवाद निरोधक दस्ता एटीएस जयपुर
ओमप्रकाश प्रथम—————-महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर
-सत्येंद्र सिंह—————- –उप महानिरीक्षक पुलिस एसओजी जयपुर
-हरेंद्र कुमार महावर———-उपमहानिरीक्षक पुलिस एसएसबी जोधपुर
राजेश सिंह————————–पुलिस रेलवे जयपुर
-प्रीति जैन——————-पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़
-अजय सिंह—————-पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़
रामेश्वर सिंह—————पुलिस अधीक्षक भरतपुर
भंवर सिंह नाथावत ——–पुलिस अधीक्षक जैसलमेर
-गौरव यादव————–पुलिस अधीक्षक एसओजी जयपुर
-राममूर्ति जोशी———पुलिस अधीक्षक नागौर
-अभिजीत सिंह———–पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी सुरक्षा जयपुर
दिंगत आनंद————-पुलिस अधीक्षक चूरु
वन्दिता राणा—————-पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोधपुर शहर
-शांतनु कुमार सिंह———-पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी अलवर
देवेंद्र विश्नोई——————-कमांडेंट पांचवी बटालियन आरएसी जयपुरॉ
-मनीष त्रिपाठी————–पुलिस अधीक्षक टोंक
-नारायण टोकस———-पुलिस उपायुक्त क्राइम जयपुर के पद पर लगाया गया है।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News