नेशनल लोक अदालत में 947 प्रकरणों का हुआ निराकरण: दो साल बाद फिर साथ रहने राजी हुए पति-पत्नी, पहनाई एक-दूसरे को माला – Sheopur News

2
नेशनल लोक अदालत में 947 प्रकरणों का हुआ निराकरण:  दो साल बाद फिर साथ रहने राजी हुए पति-पत्नी, पहनाई एक-दूसरे को माला – Sheopur News

नेशनल लोक अदालत में 947 प्रकरणों का हुआ निराकरण: दो साल बाद फिर साथ रहने राजी हुए पति-पत्नी, पहनाई एक-दूसरे को माला – Sheopur News


श्योपुर: नेशनल लोक अदालत में शनिवार को एक बिछड़े दंपति का पुनर्मिलन हुआ। दो साल से अलग रह रहे पति-पत्नी ने आपसी समझाइश के बाद फिर से साथ रहने का फैसला किया। इस दौरान कुल 947 प्रकरणों का निराकरण किया गया। यह दंपति वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह बंधन में बंधा था, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते पिछले दो वर्षों से अलग रह रहा था। प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय संजय गोयल की खंडपीठ में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं और सदस्यों की समझाइश से यह समझौता संभव हो सका। दंपति की तीन संतानें हैं। नए जीवन की शुरुआत के लिए उन्हें पौधा, महिला को सुहाग सामग्री और साड़ी भेंट की गई। 50 लाख 76 हजार 454 रुपए की वसूली लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन के 406 मामलों का निराकरण करते हुए 50 लाख 76 हजार 454 रुपए की वसूली की गई। इनमें विद्युत विभाग के 189 मामलों से 26 लाख रुपए से अधिक और नगर पालिका के 25 मामलों से 2 लाख 89 हजार रुपए की वसूली शामिल है। दुर्घटना के 5 मामलों में 43 लाख 35 हजार रुपए का मुआवजा जिला न्यायालय श्योपुर एवं तहसील न्यायालय विजयपुर की विभिन्न खंडपीठों द्वारा कुल 541 मामलों का आपसी सुलह और समझौते से निराकरण किया गया। मोटर दुर्घटना के 5 मामलों में 43 लाख 35 हजार रुपए का मुआवजा दिलाया गया। वहीं, चेक बाउंस के 45 मामलों में एक करोड़ 9 लाख 70 हजार 923 रुपए की राशि का निराकरण हुआ। इसके अतिरिक्त, 47 आपराधिक प्रकरण, 63 विद्युत विभाग के मामले और कुटुम्ब न्यायालय के 23 प्रकरणों का भी आपसी समझौते से निराकरण किया गया। लोक अदालत परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में लोग अपने प्रकरणों के निराकरण के लिए पहुंचे। समझौता करने वाले पक्षकारों को स्मृति चिन्ह के रूप में फलदार पौधे भी वितरित किए गए। ये रहे मौजूद प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्योपुर, कपिल मेहता के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय श्योपुर और तहसील न्यायालय विजयपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पक्षकार उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News