नूपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, महाराष्ट्र की मुंब्रा पुलिस ने भेजा नोटिस, थाने आकर दर्ज करवाना होगा बयान

141
नूपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, महाराष्ट्र की मुंब्रा पुलिस ने भेजा नोटिस, थाने आकर दर्ज करवाना होगा बयान

नूपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, महाराष्ट्र की मुंब्रा पुलिस ने भेजा नोटिस, थाने आकर दर्ज करवाना होगा बयान

मुंबई: बीजेपी (BJP) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) को मुंबई से सटे ठाणे शहर की मुंब्रा पुलिस (Mumbra Police) ने समन भेजा है। मुंब्रा पुलिस ने उन्हें आगामी 22 जून को पुलिस स्टेशन में आकर बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा है। आपको बता दें कि नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान दिया था। जिसके बाद से ही उनके खिलाफ महाराष्ट्र (Maharashtra) में कई जगहों पर शिकायतें दर्ज करवाई गई थीं। अब मुंबई पुलिस भी उन्हें नोटिस भेजने का मन बना रही है। मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे (Mumbai CP Sanjay Pandey) ने कहा कि नूपुर शर्मा को जल्द ही समन भेजा जाएगा। रजा एकेडमी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस घटना के बाद नुपूर शर्मा कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई हैं। उन्हें लगातार रेप करने और उनका एवं उनके पूरे परिवार का सिर काटने की धमकियां मिल रही हैं। मुंब्रा के अलावा मुंबई के पायधूनी और पुणे मे भी शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज है।

दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
जिस दिन से नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान दिया था। उस दिन से ही उन्हें धमकियां मिलना शुरू हो गई थीं। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। नूपुर शर्मा के मामले को लेकर भी महाविकास अघाड़ी सरकार बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध रही है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि नूपुर शर्मा की वजह से हिंदुस्तान को कई इस्लामिक राष्ट्रों से माफी तक मांगनी पड़ी है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र में कंगना रनौत और नवनीत राणा पर एक्शन लिया गया था। हालांकि नवनीत राणा और कंगना रनौत ने खुलेआम शिवसेना को चुनौती देते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा था। इन सब मामलों को लेकर महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार पहले से ही बीजेपी के निशाने पर चल रही है।

पैगम्बर पर विवादित टिप्पणी: नूपुर शर्मा ने मांगी माफी, कहा- किसी को कष्ट पहुंचाने का मकसद नहीं, अपने शब्द वापस लेती हूं
क्या है मामला?
नुपूर पर आरोप है क‍ि उन्‍होंने हाल ही में एक टीवी डिबेट के दौरान पैंगबर मोहम्‍मद पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी की। धारा 295A, 153A, 505B के तहत केस दर्ज किया गया है। नूपुर शर्मा एक निजी टीवी चैनल की डिबेट में हिस्सा लेने पहुंची थीं। यह डिबेट वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद पर थी। आरोप है, उन्होंने इसी दौरान इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। इसके बाद से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है।
Nupur Sharma: पैगंबर विवाद में नूपुर शर्मा के खिलाफ ऐक्शन में मुंबई पुलिस, समन भेजकर दर्ज करेगी बयान
कौन हैं नूपुर शर्मा
भाजपा नेता नूपुर शर्मा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़कर चर्चा में आई थीं। वह 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार थीं। वर्तमान में वह भाजपा दिल्ली की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की सदस्य हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 2008 में एबीवीपी की ओर से छात्र संघ चुनाव जीतने वाली एकमात्र उम्मीदवार थीं।

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News