नीतीश कैबिनेट विस्तार: सरकार में मंत्रियों का फॉर्मूला तय, CM हाउस को RJD, कांग्रेस ने सौंपी लिस्ट; स्पीकर पर भी सहमति h3>
नीतीश कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को होगा। राजभवन ने साढ़े 11 बजे का समय दिया है। जेडीयू नेता विजय चौधरी को आरजेडी और कांग्रेस ने संभावित मंत्रियों की सूची सौंप दी है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार कैबिनेट में आरजेडी की हिस्सेदारी अधिक हो सकती है। इस बीच बिहार विधानसभा में अध्यक्ष का पद आरजेडी को और विधान परिषद में सभापति का पद जेडीयू को देने पर भी लगभग सहमति बन गई है।
आरजेडी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के लिए अवध बिहारी चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। आरजेडी ने इस पद के लिए उन्हें चुनाव भी लड़वाया था। 17वीं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए वे महागठबंधन के उम्मीदवार बनाए गए थे। वहीं विधान परिषद में सभापति के लिए जेडीयू की ओर से प्रो. रामवचन राय का नाम आगे चल रहा है। अभी विधान परिषद में कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह हैं। वे नीतीश कुमार के नजदीकी हैं लेकिन चूंकि भाजपा को सरकार से अलग कर दिया गया है। इसलिए भाजपा ही नहीं चाहती कि अवधेश नारायण सिंह सभापति पद पर रहें।
नीतीश कैबिनेट विस्तार: जेडीयू के उपेंद्र कुशवाहा का पत्ता कटा, नाराज होकर दिल्ली गए!
वहीं दूसरी ओर आरजेडी को पिछले कैबिनेट में बीजेपी कोटे के ही अधिसंख्य विभाग मिलेंगे। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनसे संभावित नाम पर चर्चा कर चुके हैं। यही नहीं, सरकार गठन को लेकर भी उनके बीच विस्तार से बात हुई।
नीतीश कैबिनेट विस्तार: युवराज के हाथों में आरजेडी, लालू यादव से ज्यादा तेजस्वी की पसंद के बनेंगे मंत्री!
नीतीश कैबिनेट के सारे मंत्रियों की शपथ एक साथ नहीं होगी। कुछ मंत्रियों की शपथ मंगलवार को होगी। तय फार्मूले के तहत आरजेडी को 17, जेडीयू को 13, कांग्रेस को 2, हम को 1, निर्दलीय को 1 मंत्री पद मिलना लगभग तय है। शिक्षा, ग्रामीण कार्य समेत कुछ विभाग आरजेडी के खाते में जबकि वित्त जेडीयू के पास जा सकता है। जेडीयू के कुछ पुराने मंत्रियों के ड्रॉप होने की भी संभावना है। वहीं कुछ नए चेहरों को भी जगह मिल सकती है।
नीतीश कैबिनेट विस्तार: ना मदन मोहन झा, ना अजित शर्मा, कांग्रेस से दलित और मुसलमान बनेंगे मंत्री!
इस बीच जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि 16 अगस्त को कैबिनेट का विस्तार होगा। संभावित मंत्रियों के नाम पर चर्चा चल रही है। किसी को हटाने या नए लोगों को शामिल करने पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। महागठबंधन नेता मिलकर इसे तय करेंगे। वहीं, कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास ने कहा कि 16 अगस्त को नए मंत्रियों की शपथ होगी। नीतीश कैबिनेट में कांग्रेस के तीन मंत्री शामिल होंगे।
नीतीश कैबिनेट विस्तार: नाराज जगदानंद सिंह को तेजस्वी-लालू ने मनाया, बेटे सुधाकर सिंह बनेंगे मंत्री!
ये बन सकते हैं मंत्री
राजद: तेजप्रताप यादव, आलोक मेहता, कुमार सर्वजीत, समीर महासेठ, अनिता देवी, ललित यादव, ऋषि कुमार, सुरेन्द्र यादव, चन्द्रशेखर, कार्तिक कुमार, सुधाकर सिंह, शमीम अहमद, रणविजय साहू, अख्तरुल इस्लाम शाहीन (आलोक मेहता स्पीकर भी हो सकते हैं)।
जदयू: विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, संजय झा, अशोक कुमार चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, जमा खान, सुनील कुमार, शीला मंडल
हम: संतोष सुमन
निर्दलीय: सुमित सिंह
कांग्रेस: मुरारी गौतम, शकील अहमद
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News