नीतीश कुमार मीडिया पर क्यों करने लगे तंज, ‘इंडिया’ की बैठक में मुख्यमंत्री का अचानक बदला मन

2
नीतीश कुमार मीडिया पर क्यों करने लगे तंज, ‘इंडिया’ की बैठक में मुख्यमंत्री का अचानक बदला मन

नीतीश कुमार मीडिया पर क्यों करने लगे तंज, ‘इंडिया’ की बैठक में मुख्यमंत्री का अचानक बदला मन

पटना: ‘अभी तो मीडिया पर भी सत्ताधारी पार्टी का ‘कब्जा’ है लेकिन एक बार उनसे (वर्तमान केंद्र सरकार से) ‘मुक्ति’ मिलेगी तो आप सब प्रेस वाले ‘आजाद’ हो जाइएगा। फिर जो उचित लगेगा, वही लिखिएगा, वही बोलिएगा। यह बहुत जरूरी है।’ उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों की मुंबई बैठक में कही है। उन्होंने हंसते हुए मीडिया पर तंज किया। उन्होंने ये बताया कि अभी मीडिया पूरी तरह आजाद नहीं है। उस पर सत्ताधारी पार्टी का कब्जा है। नीतीश कुमार ने आगे कहा कि आप सब लोगों को मालूम है कि आज तीसरी मीटिंग हुई है। इससे पूर्व दो मीटिंग हो चुकी और सबके बारे में आप लोगों से चर्चा की जा चुकी है। कल से ही बहुत अच्छे ढंग से बातचीत हुई और आज बैठक भी हो गई। पहले आपको सभी चीजों के बारे में अनाउंस कर दिया गया। अब नियमित रूप से जगह-जगह जाकर हम लोग अपना प्रचार-प्रसार का काम करते रहेंगे।

मीडिया पर बोला हमला

नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत में आगे कहा कि ये सब आज तय हो गया। बड़ी खुशी की बात है। आप समझ लीजिए कि जितनी पार्टियां एकजुट होकर काम कर रही हैं। अच्छी तरह जान लीजिए अब इसी का नतीजा होगा कि अभी जो केंद्र में हैं अब वो हारेंगे। अब वो जाएंगे ये पक्का जान लीजिए। कैसे बताया गया कि कैसे मीडिया पर ही कब्जा कर लिया। कोई भी दूसरे की बात कम छापता है। ज्यादातर उन्हीं की बात छपते रहती है। कितना काम हुआ है। अलग-अलग राज्यों ने कितना काम किया है। नीतीश कुमार ने तंज भरे अंदाज में मीडिया पर सत्ताधारी पार्टी के कब्जे वाली बात को दोहराया और अंत में भी कहा कि आप लोग हमारे काम के बारे में भी लीखिए।

Bihar: ‘नतीजा BJP की हार के रूप में सामने आएगा’, मुंबई की बैठक में गरजे नीतीश कुमार, जानिए पूरी बात

राज्यों का काम नहीं दिखाया जाता-नीतीश

नीतीश कुमार ने कहा कि जो राज्यों में काम हुआ है। उसका कम छपता है। ये (बीजेपी) कम करते हैं। ज्यादा छपता है। अभी तो आप लोगों पर कब्जा न है जी। जब एक बार उनसे मुक्ति मिलेगी। सारे प्रेस वाले आजाद होइएगा। जो आपको उचित लगे वहीं लिखिए और वही बोलिएगा। ये बहुत जरूरी है। अगर प्रेस के लोग लिखते हैं। कहीं क्या काम हो रहा है। कहीं नहीं हो रहा है। वो जब लिखते हैं तो उसका असर जनता पर कितना पड़ता है। आज कल देख रहे हैं। कोई काम वो नहीं कर रहे हैं। केवल उनका बड़ाई हो रहा है। जो राज्य वाला काम कर रहा है। उसकी चर्चा कम होती है। उन्होंने कहा कि दूसरी बात ये है कि देश के इतिहास को ये बदलना चाहते हैं। हम लोग सब मिल करके देश के इतिहास को नहीं बदलने देंगे। जो भी होगा पूरा मजबूती के साथ होगा। समाज के हर तबके का उत्थान होगा। किसी की उपेक्षा नहीं की जाएगी।

पटना की अपडेटेड खबरों को वॉट्सऐप पर पाने के लिए इस लिंक से जुड़ें

नीतीश का बीजेपी पर हमला

नीतीश कुमार ने कहा कि ये लोग यानी बीजेपी वाले बहुत कोशिश में रहते हैं कि हिंदू-मुस्लिम कुछ इधर-उधर हो जाए। सब लोग एकजुट हो गए हैं। देश तो सबका है। सारा लोग मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं। सबको मिलकर आगे बढ़ना है। इसलिए जरूरी है सब लोगों को अपना-अपना अधिकार था। इतना ज्यादा हम कोशिश करते रहे। बहुत कहते रहे। आप लोग मिल जाइए। बात समझते-समझते हो गया। हम लोग चाहते हैं तेजी से काम हो। हम लोग अभी से तेजी से काम करेंगे। कोई ठिकाना नहीं है। चुनाव समय से पहले भी हो सकता है। हम लोगों को भी अलर्ट करना न पड़ेगा। हमलोगों ने पूरी बातचीत कर ली है। कई लोगों को जिम्मेदारी दे दी गई है। सब लोग अपना काम करेंगे। आप सब लोगों से भी आग्रह करेंगे। जब हम लोग एकजुट हो गए हैं तो हम लोगों के काम का भी थोड़ा लिखते रहिएगा और प्रचार करते रहिएगा।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News