नीतीश कुमार ने पूछा- बच्चों को ठीक से पढ़ाएंगे न… 26 हजार शिक्षकों ने एक स्वर में कहा- जी सर…..

14
नीतीश कुमार ने पूछा- बच्चों को ठीक से पढ़ाएंगे न… 26 हजार शिक्षकों ने एक स्वर में कहा- जी सर…..

नीतीश कुमार ने पूछा- बच्चों को ठीक से पढ़ाएंगे न… 26 हजार शिक्षकों ने एक स्वर में कहा- जी सर…..

ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनियुक्त शिक्षकों से पूछा- क्या वे बच्चों को ठीक से पढ़ाएंगे न….और गांधी मैदान में बैठे 26 हजार से अधिक शिक्षकों ने एक स्वर में कहा- जी सर..। मुख्यमंत्री ने फिर कहा- हाथ उठाकर संकल्प लीजिए…। सामने बैठे सारे शिक्षकों ने एक साथ खड़े होकर हाथ उठा दिया। कहा- जी…। इसके पहले मुख्यमंत्री ने उनसे सीधा संवाद करते हुए कहा कि वे बच्चों को विद्यालयों में खूब पढ़ाएं। मन से पढ़ाएं। उनके ऊपर बड़ी जिम्मेवारी है। इसे उन्हें पूरा करना है। नए शिक्षक अपनी जिम्मेवारी बेहतर ढंग से निभाएं। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री की हर बातों का खुलकर समर्थन किया और संकल्प भी दोहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चयनित शिक्षकों में आधी से अधिक महिलाएं हैं। सामने भी महिलाओं की भीड़ अधिक है। यह देखकर उन्हें काफी खुशी हो रही है। सरकारी नौकरियों में महिलाएं की बढ़ती भागीदारी प्रसन्नता की बात है।

बिहार ने इतिहास रचा: बिजेन्द्र

ऊर्जा और योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति करके बिहार ने इतिहास रच दिया है। इतने कम समय में इतनी बड़ी नियुक्ति की कल्पना भी नहीं की जा सकती। लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस कल्पना को हकीकत बना दिया। मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए यह बड़ा और प्रभावी कदम है। यह नियुक्ति इसलिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि यह नयी पीढ़ी को संवारेगी। उनका भविष्य बेहतर होगा। बच्चे पढ़ेंगे तो हमारा समाज, राज्य और अंतत: देश सशक्त होगा। हमारा आने वाला कल सुनहला होगा।

शिक्षक अपनी निष्ठा दिखाएं: विजय

वित्त व वाणिज्यकर और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों ने चयनित होकर अपनी पात्रता साबित की है। उन्होंने अपनी मेधा और योग्यता प्रमाणित की है। अब कोई शिक्षकों की योग्यता पर सवाल नहीं उठा सकेगा। लेकिन, इसके साथ ही उनके ऊपर बड़ी जवाबदेही भी है। मंत्री ने कहा कि अब शिक्षकों को अपनी निष्ठा दिखानी है। पहले तो उन्हें यह अवसर प्रदान करने और नियुक्ति करने वाले का ध्यान रखना है। इसके अलावा उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन सुनिश्चित करना है। विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाना और बच्चों को बेहतर शिक्षा देना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

हम नौकरी, कुछ नफरत बांट रहे: चन्द्रशेखर

शिक्षा मंत्री डॉ. चन्द्रशेखर ने कहा कि हमारी सरकार नौकरी बांट रही है और कुछ लोग नफरत बांट रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काम में विश्वास करते हैं। उनके नेतृत्व में हर सेक्टर में बिहार विकास कर रहा है। चाहे सड़क निर्माण हो या फिर उनका मेन्टेनेंस, बिहार ने अपने बूते काफी काम किया है। मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार बिहार को मदद नहीं कर रही है। योजनाओं की राशि में भारी कटौती की जा रही है। यदि केन्द्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देती या फिर विशेष पैकेज, तो बिहार देश का अव्वल राज्य होता।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News