निगम क्षेत्र में रहते हुए भी आज तक नहीं बन पाई पक्की सड़क

5
निगम क्षेत्र में रहते हुए भी आज तक नहीं बन पाई पक्की सड़क

निगम क्षेत्र में रहते हुए भी आज तक नहीं बन पाई पक्की सड़क

निगम क्षेत्र में कहीं पक्की सड़क पर सड़क बन रही है तो कहीं अब तक पक्की सड़क का निर्माण ही नहीं हो पाया है। यह हाल है शहर के वार्ड संख्या 29 कलेर डाक स्थान रोड का जो मेडिकल के पीछे से होते हुए अम्बा तक जती जाती है। महज 840 मीटर सड़क निर्माण के लिए लोग सात साल से चक्कर लगा रहे हैं। बावजूद इस पथ का निर्माण नहीं हो पाया है। इसके लिए लोक शिकायत निवारण में भी शिकायत की गई। इस सड़क के निर्माण न होने से पांच हजार से अधिक आबादी प्रभावित है। नगर निगम से पथ निर्माण विभाग तक का लगाया चक्कर

लोगों ने बताया कि इस रोड से एकता कॉलोनी, रामलगन सिंह कॉलोनी, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, कलेर दलित टोला में लोग आते जाते हैं। इसके निर्माण ना होने से करीब पांच हजार से अधिक आबादी प्रभावती है। इसके लिए लोग नगर निगम से लेकर पथ निर्माण विभाग तक दौड़ लगा चुके पर अब तक इस सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है।

बरसात के दिनों में पैदल चलना भी मुश्किल

इस रास्ते की हालत ऐसी है कि बरसात के दिनों में पैदल चलना भी मुश्किल है। सड़क के एक छोर से दूसरी छोर तक लोग पैदल चला जाये और फिसलन से ना गिरे यह शायद ही हो सकता है। ऐसी हालत में अगर कोई बीमार पड़ जाए तो एंबुलेंस भी नहीं जा सकती है। लोग खटिया पर टांगकर ही इलाज के लिए ले जा सकते हैं।

टैक्स शहर क्षेत्र का और सुविधा गांव से भी बेकार

निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 में रहने के कारण लोगों को निगम को टैक्स देना पड़ता है इतना ही नही इस इलाके में अगर किसी की दुकान है तो उसे कॉर्मशियल टैक्स देना पड़ता है, लेकिन सुविधा के नाम पर नग्नय है। ना नाली और ना ही सड़क का निर्माण अब तक हो पाया है।

वर्ष 2017 से इस सड़क के निर्माण के लिए दौड़ रहे है। यहां से लेकर पटना तक गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह पथ निर्माण विभाग बनाएगा। इतनी लंबी सड़क निगम नहीं बनाएगा। पथ निर्माण के अधिकारियों का कहना है कि अब तक सड़क हैडओवर नहीं की गई है।

– गजेन्द्र कुमार सिंह, स्थानीय निवासी।

जर्जर सड़क के कारण रिश्तेदार और दोस्त भी किसी समारोह में नहीं आ पाते हैं। उनका कहना है कि जब कार आपके घर तक जाएगी ही नहीं तो सड़क पर कहां छोड़कर आपके घर जाएंगे। लोग आने से कतराते है।

– रामेश्वर कुमार, स्थानीय निवासी।

छह सितंबर को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन होना है। इस अस्पताल का एक द्वार इस पथ पर भी खुलता है। अगर सड़क की ऐसी हालत रही तो मरीज कैसे इस अस्पताल में जा पाएंगे। अगर इस ओर से नही गये तो दो से तीन किलोमीटर घुमकर मेडिकल के अंदर से जाना होगा।

– रामकुमार सिंह, स्थानीय निवासी।

सुपर स्पेशलिटी का द्वार इस ओर खुलने से जो मोहल्ले के पानी की निकास के लिए नाली बनी थी वह भी बर्बाद हो गई। अब नाली का पानी बीच सड़क पर बह रहा है। ऐसे में और सड़क की हालत खराब हो गयी है।

-रविन्द्र सिंह, स्थानीय निवासी।

इस सड़क के निर्माण के लिए कार्योजना विभाग को भेजी गई है। अब तक इसकी स्वीकृति नहीं मिल पाई है। स्वीकृति मिलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

-शांति भूषण, कार्यपालक अभियंता, आरसीडी, शेरघाटी डिवीजन।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News