निगम के 100 वार्डो वाले प्रारूप पर कांग्रेस का निशाना: गुंजल बोले, जिन वार्डो को जीत नहीं सकते, वो बड़े वार्ड बनाए, सड़क पर उतरेंगे, हाईकोर्ट जाएंगे – Kota News

50
निगम के 100 वार्डो वाले प्रारूप पर कांग्रेस का निशाना:  गुंजल बोले, जिन वार्डो को जीत नहीं सकते, वो बड़े वार्ड बनाए, सड़क पर उतरेंगे, हाईकोर्ट जाएंगे – Kota News

निगम के 100 वार्डो वाले प्रारूप पर कांग्रेस का निशाना: गुंजल बोले, जिन वार्डो को जीत नहीं सकते, वो बड़े वार्ड बनाए, सड़क पर उतरेंगे, हाईकोर्ट जाएंगे – Kota News

कोटा में अब दो नगर निगमों के बजाय एक ही नगर निगम होगा।राज्य सरकार कोटा नगर निगम के 100 वार्डो वाला प्रारूप जारी किया है। 17 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी है। वार्डो का प्रारूप जारी होने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

.

वार्डो का प्रारूप जारी होने पर कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने कहा कि नगर निगम को एक करना, दो करना सरकार का प्रिविलेज है। लेकिन यह सरकार का प्रिविलेज नहीं है एक वार्ड को तो जहां तुम जीत नहीं सकते वहां 28 हजार वोट का वार्ड बना दो। जहां 28 हजार वोट के वार्ड में जीत सकते हो उसके 6 वार्ड बना दो। हम इसके खिलाफ बहुत जल्दी सड़क पर आने वाले हैं। हाईकोर्ट में भी जाने वाले हैं।

नए परिसीमन में जानिए 50 वार्ड

-वार्ड 1- जनसंख्या- 6297 (उत्तर विधानसभा) इस वार्ड में समस्त बड़गांव, गिरधरपुरा, माहेश्वरी रिसोर्ट,जीएमए टाउनशिप, ढोला मारू रिसोर्ट, अलकनंदा मेंशन, सेंटजोंस स्कूल, ज्ञानसागर कॉलोनी, शंभूपुरा शामिल है।

-वार्ड 2- जनसंख्या- 8456 (रामगंजमंडी विधानसभा) इस वार्ड में आवली,रोजड़ी का समस्त भाग,रथकांकरा, बंधा, धर्मपुरा की समस्त राजस्व सीमा, देवनारायण योजना, धर्मपुरा रोड की सभी कालोनियां (हाडोती कॉलोनी, मुकुंदरा विहार, मौर्य नगर,कॄष्णा विहार) शामिल है।

-वार्ड 3 जनसंख्या- 13718 (लाडपुरा विधानसभा)

इस वार्ड में रेतिया चौकी, लखावा, रानपुरा, शक्ति नगर, पूनिया देवरी, समस्त रानपुर एजुकेशनल एरिया, जगपुरा,खेड़ा जगपुरा,भीमपुरा,उम्मेदपुरा,कोयला तलाई भामाशाह मंडी इंडस्ट्रियल एरिया, ओम एनक्लेव, कोलीपाड़ा शामिल है।

-वार्ड 4 जनसंख्या- 16862 ( लाडपुरा विधानसभा)

इस वार्ड में हरिजन बस्ती, खटीको का मोहल्ला, बैरवा मोहल्ला, आमेरा भवन, बाबा रामदेव मंदिर के पास का क्षेत्र, श्रीराम नगर बस्ती,कहार बस्ती, श्रीराम नगर, डीसीएम कॉलोनी, प्रेम नगर तृतीय आशिक क्षेत्र, अग्रवाल कंपनी के पीछे का क्षेत्र,देव पब्लिक स्कूल शामिल है।

-वार्ड 5- जनसंख्या- 29,290 (लाडपुरा विधानसभा)

इस वार्ड में रायपुरा, राजनगर गायत्री विहार, मानसरोवर कॉलोनी, कंवरपुरा,धाकड़खेड़ी ग्राम का क्षेत्र, कैथून नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत के कैथून सांगोद सड़क के दक्षिणी भाग का संपूर्ण क्षेत्र शामिल है।

-वार्ड 6- जनसंख्या- 23036 (लाडपुरा विधानसभा)

इस वार्ड में देवली अरब, महालक्ष्मीपुरम,बक्क्षी स्कूल, अरिहंत स्कूल, मित्तल इंटरनेशनल, मिलाट नगर, श्याम नगर, हाथीखेड़ा हनुमंत खेड़ा श्री राम कॉलोनी जगन विहार गुरु नानक विहार आवली अरावली विहार टैगोर नगर होली फैमिली कृष्णा नगर मोती नगर गणेश नगर बृज विहार देवली अरब रोड कौटिल्य नगर प्रताप नगर टू कैथल नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत कैथोड संगोष सड़क के उत्तरी भाग का संपूर्ण क्षेत्र ग्राम पंचायत भीमपुरा का संपूर्ण सीमा क्षेत्र आदि शामिल है। -वार्ड 7- जनसंख्या- 21324 लाडपुरा विधानसभा)

इस वार्ड में मानपुरा,अर्जुनपुरा, दसलाना, झालीपुरा, जगन्नाथपुरा, बोरखंडी (छोटी व बड़ी) ,मण्डीनिया नया नोहरा, रसूलपुर ग्राम पंचायत का संपूर्ण सीमा क्षेत्र आदि शामिल है।

-वार्ड 8- जनसंख्या- 9393 (लाडपुरा विधानसभा)

इस वार्ड में रोटेड़ा ग्राम, बड़ा सोगरिया, मधुबन कॉलोनी, मानसिंह बस्ती, चंद्रेसल आदि शामिल है।

-वार्ड 9- जनसंख्या- 10288 (उत्तर विधानसभा)

इस वार्ड में नया भदाना, बैरवा का मोहल्ला, रिद्धि सिद्धि नगर, समस्त सरस्वती कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, अंबेडकर नगर, जगदंबा कॉलोनी, पुराना भदान, भदाना की टापरिया, आर के कॉलोनी सहित भगत सिंह कॉलोनी शामिल है।

-वार्ड 10- जनसंख्या- 10706 (उत्तर विधानसभा)

इस वार्ड में बापू कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी,शास्त्री कॉलोनी, बोहरा की बगीची, कैलाशपुरी ,गणेशपुरा, राजीव नगर कच्ची बस्ती, पार्वती कॉलोनी, प्रताप कॉलोनी, बाबा कॉलोनी, मील वाले बाबा,गोपाल मील व महावीर कॉलोनी शामिल है।

-वार्ड 11- जनसंख्या- 11459 (उत्तर विधानसभा)

इस वार्ड में मस्जिद गली, सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, नेहरू नगर, हरिजन बस्ती, तेलघर, आर्य समाज, इमामबाड़ा, संजय नगर, हुसैनी नगर क्षेत्र शामिल है।

-वार्ड 12- जनसंख्या-6433 (उत्तर विधानसभा)

इस वार्ड में भीमगंजमंडी थाना, अजय आहूजा स्कूल, नगर निगम सेक्टर ऑफिस, जवाहर लाल नेहरू स्कूल, चर्च निर्मला स्कूल, इनानी भवन, राजेंद्र होटल, आनंद विहार (मुर्गी फर्म), शांति नगर, सॉयल कंजर्वेशन क्षेत्र सम्मिलित है।

-वार्ड 13- जनसंख्या-6482 (उत्तर विधानसभा)

इस वार्ड में मॉडल टाउन, आदर्श कॉलोनी, तिलक कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, सुरपीन होटल मिलिट्री क्षेत्र सम्मिलित है।

-वार्ड 14- जनसंख्या-9681 (उत्तर विधानसभा) इस वार्ड में आदर्श नगर, सुमन विहार, बालाजी टाउन प्रथम व द्वितीय, कैलाशपुरी, पार्श्वनाथ एनक्लेव, गिरधर एनक्लेव, पार्वतीपुरम, एग्जॉटिका मैरिज गार्डन, महावीर मिशन हॉस्पिटल, विमल किराना स्टोर, हनुमान जी का मंदिर,मरडिया बस्ती, रामचंद्रपुर स्वीट होम कॉलोनी शामिल है।

-वार्ड 15- जनसंख्या-7695 (उत्तर विधानसभा)

इस वार्ड में रिद्धि सिद्धि नगर, चंचल विहार, लक्ष्मण विहार, हाउसिंग कॉलोनी, पेट्रोल पंप,राधा कृष्ण मंदिर ,लोरियट पब्लिक स्कूल, मित्तल मैरिज गार्डन, विकास नगर, रिद्धि सिद्धि प्रथम, कमला उद्यान, लैंडमार्क सिटी, एसजीएन मैरिज गार्डन शामिल है।

-वार्ड 16- जनसंख्या-8527 (उत्तर विधानसभा)

इस वार्ड में मेनाल रेजीडेंसी, गणेश पाल संपूर्ण, मां त्रिकुटा मंदिर, नांता संपूर्ण ग्राम, वीर दुर्गादास स्टेडियम, भैरव जी का मंदिर, तेजाजी का मंदिर, नांतागढ़, जेठीयों का मोहल्ला, सरकारी भवन, नांता रोड, पार्श्वनाथ मल्टीस्टोरी, नेवालाल जी पेट्रोल पंप, अग्रवाल मैरिज गार्डन, नया खेड़ा ग्राम संपूर्ण, ईदगाह, वर्धमान कॉलोनी, ग्वालियो का मोहल्ला, कोली मोहल्ला, नारी निकेतन, शमशान, क्रेशर बस्ती,मेण्डकी की पाल धाम,ओड बस्ती शामिल है।

-वार्ड 17 जनसंख्या-7440(उत्तर विधानसभा)

इस वार्ड में कालबेलिया की बस्ती, नांता ट्रेचिंग ग्राउंड, सगस जी महाराज, फ्लाईएश, फैक्ट्री वाला एरिया, अगमगढ़ गुरुद्वारा, पत्थर मंडी, रामनगर, अभेड़ा महल, मोहनलाल सुखाड़िया, पावर ग्रिड स्टेशन, करणी माता मंदिर, बायोलॉजिकल पार्क, करणी नगर व गोवर्धनपुरा गांव शामिल है।

-वार्ड 18 जनसंख्या-5896 (उत्तर विधानसभा)

इस वार्ड में काली बस्ती, हनुमान बस्ती, थर्मल पावर स्टेशन, चंबल कॉलोनी, लक्ष्मी मैरिज गार्डन,सम्य विद्या निकेतन स्कूल, मुन्ना टेलर्स, सीनियर लेडिज टेलर्स,असगर अली का मकान, रोज ब्यूटी पार्लर, हरिजन बस्ती,कुंद कुंद सोसायटी व फॉरेस्ट चौकी शामिल है।

-वार्ड 19 जनसंख्या-7086 (रामगंजमंडी विधानसभा)

इस वार्ड में नयागांव,दौलतगंज, रोजड़ी का आंशिक भाग,ज्ञान सरोवर कॉलोनी,नयागांव केडीए, एजुकेशनल जोन शामिल है।

-वार्ड 20 जनसंख्या- 7831 (रामगंजमंडी विधानसभा)

इस वार्ड में स्वामी विवेकानंद नगर (आरएचबी), विवेकानंद नगर (केडीए) टैगोर नगर, चाणक्य नगर, रानी लक्ष्मीबाई नगर, बॉम्बे योजना, दीप श्रीसुभाने ब्लॉक, शुभ अटलांटिक ब्लॉक का समस्त भाग शामिल है।

-वार्ड 21 जनसंख्या-12445 (रामगंजमंडी विधानसभा)

इस वार्ड में विधायक कॉलोनी, विश्वकर्मा नगर नाले तक, रंगबाड़ी योजना सेक्टर 1 व 2, बालाजी नगर, कृष्णा नगर, नारकोटिक्स कॉलोनी, पावर हाउस का क्षेत्र शामिल है।

-वार्ड 22 जनसंख्या-15404 (रामगंजमंडी विधानसभा)

इस वार्ड में रंगबाड़ी का संपूर्ण एरिया, रंगबाड़ी बालाजी मंदिर, गणपति ट्रेडर्स ,विनोबा भावे नगर, बॉम्बे योजना उड़िया बस्ती, अजय आहूजा नगर शामिल है।

-वार्ड 23 जनसंख्या-8180 (दक्षिण विधानसभा)

इस वार्ड में संपूर्ण बरडा बस्ती, संपूर्ण क्रेशर बस्ती, ट्रक यूनियन के पीछे मल्टी स्टोरी (कर्णेश्वर ब्लॉक) ट्रक यूनियन के सामने बॉम्बे योजना, सुभाष नगर शमशान का क्षेत्र शामिल है।

-वार्ड 24 जनसंख्या-12914 (दक्षिण विधानसभा)

इस वार्ड में संपूर्ण तालाब गांव, संपूर्ण सुभाष विहार, अनंतपुरा कच्ची बस्ती, अमीन भाई फार्म हाउस, पुराना अन्नतपुरा थाना, आमिर कॉलोनी,घोसी मोहल्ला, राजपूत कॉलोनी, देव कॉलोनी का क्षेत्र शामिल है।

-वार्ड 25 जनसंख्या-5100 (दक्षिण विधानसभा) इस वार्ड में दीनदयाल नगर (आधा कब्रिस्तान के सामने वाला) सुभाष नगर प्रथम व द्वितीय, बॉम्बे योजना सुभाष नगर का क्षेत्र शामिल है।

-वार्ड 26 जनसंख्या-5213 (दक्षिण विधानसभा)

इस वार्ड में मानव सेवा समिति गोबरिया बावड़ी कच्ची बस्ती, महावीर नगर प्रथम का कुछ भाग, ट्रांसपोर्ट नगर, पंडित दीनदयाल नगर का आधा क्षेत्र शामिल है।

-वार्ड 27 जनसंख्या-9851 (दक्षिण विधानसभा)

इस वार्ड में कॉमर्स कॉलेज चौराहा झालावाड़ रोड गोबरिया बावड़ी रेलवे लाइन, रेल लाइन अंडरपास, सुभाष स्कूल के पास दूध की डेयरी, जेके फैक्ट्री को छोड़ते हुए बाउंड्री के सहारे सहारे पूजा साइकिल के पास वाले रोड तक, सुभाष स्कूल को सम्मिलित करते हुए रेलवे लाइन तक, रेलवे लाइन से विज्ञान नगर शमशान तक, शमशान से कॉमर्स कॉलेज तक शामिल है।

-वार्ड 28 जनसंख्या-14105 (लाडपुरा विधानसभा)

इस वार्ड में प्रेम नगर द्वितीय आशिक, वैष्णो कॉलोनी, डालाबाई माताजी, मदरसा, सरकारी स्कूल प्रेम नगर द्वितीय, राजेंद्र कुशवाहा जागा बस्ती, गोविंद नगर आशिक, अफॉर्डेबल बी सी डी ई प्रेम नगर थर्ड का आशिक क्षेत्र आदि शामिल है।

-वार्ड 29 जनसंख्या-15619 (लाडपुरा विधानसभा)

इस वार्ड में प्रेम नगर द्वितीय आशिक, पावर हाउस क्षेत्र आशिक झिरी हनुमान मंदिर, रामदेव मंदिर, प्रेम नगर थर्ड आशिक।

-वार्ड 30 जनसंख्या-11658 (लाडपुरा विधानसभा)

इस वार्ड में जलेबी चौक, झिरी के हनुमान जी, विजय लक्ष्मी स्कूल का क्षेत्र, तिलक स्कूल, फकीरों का मोहल्ला, भेरुजी का चबूतरा, मस्जिद क्षेत्र, राजपूत कॉलोनी, गुर्जरों का मोहल्ला,नाइस स्कूल के पीछे का क्षेत्र, सामुदायिक भवन का पीछे का क्षेत्र, पुलिस चौकी के सामने का क्षेत्र, जागा मोहल्ला, सुभाष स्कूल के पीछे का क्षेत्र आदि शामिल है। -वार्ड 31 जनसंख्या-18239 (लाडपुरा विधानसभा)

इस वार्ड में सूरसागर, इंडस्ट्रियल एरिया, कंसुआ अफॉर्डेबल, बापू बस्ती,बॉम्बे योजना ए बी सी ब्लॉक, सूर्य नगर, नागपाल बस्ती, PHED ऑफिस, पेट्रोल पंप,लोहार बस्ती आदि शामिल है।

-वार्ड 32 जनसंख्या-7790 (लाडपुरा विधानसभा)

इस वार्ड में रायपुरा नाका, गुलाबबाड़ी ,लक्ष्मी आवास, शिवसागर, सर्किल आवास, जयश्री विहार,थेगड़ा, मॉडल टाउन, रॉयल सनसिटी, केरियर टाउनशिप, शिवधाम कॉलोनी, मालीपुरा,कबीर धाम का क्षेत्र शामिल है।

-वार्ड 33 जनसंख्या-9851 (लाडपुरा विधानसभा)

इस वार्ड में सूर्य नगर, आदित्य नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, ग्रामीण पुलिस लाइन रोड प्रथम, लाजपत नगर, भारत विहार, सुखधाम कॉलोनी, जय हिंद नगर, गोपाल विहार प्रथम, जय अंबे नगर, अटवाल नगर लिंक रोड शामिल है।

-वार्ड 34 जनसंख्या-12989 (उत्तर विधानसभा)

इस वार्ड में प्रगति स्कूल, प्रगति नगर, रेलवे सोसाइटी, 80 बीघा का प्लॉट, आरकेनगर ,जय हिंद नगर, पुलिस लाइन, शिवनगर,गायत्री विहार 1व 2, मन्ना कॉलोनी, शमशान, सुलभ कॉम्प्लेक्स, गणेश नगर, सरकारी स्कूल, अमृत कॉलोनी खारा कुआं, बालाजी की बगीची, मस्जिद आदि क्षेत्र शामिल है।

-वार्ड 35 जनसंख्या-7863 (उत्तर विधानसभा)

इस क्षेत्र में मंडीपाड़ा, चित्रेश नगर, महात्मा गांधी कॉलोनी, खारी बावड़ी, सुमन नगर, पार्वतीपुरम, शिवालय विहार, श्रीजी विहार, रेल विहार कॉलोनी, कृषि फार्म आदि का क्षेत्र शामिल है।

-वार्ड 36 जनसंख्या-11684 (उत्तर विधानसभा)

इस वार्ड में रामदास नगर, लक्ष्मी नगर, गोपाल विहार, कॉलोनी की टोपरी, काला तालाब, रंग तलाब, चौथ माता मंदिर बावड़ी, लोको कॉलोनी, नूरी मस्जिद, राजनगर और कृष्ण आदि शामिल है।

-वार्ड 37 जनसंख्या-9015 (लाडपुरा विधानसभा)

इस वार्ड में सोगरिया ग्राम पंचायत का भाग, पूनम कॉलोनी, छोटा सोगरिया, गणपति नगर, प्रताप टाउनशिप, दुर्गा नगर आदि शामिल है।

-वार्ड 38 जनसंख्या-18388 (उत्तर विधानसभा)

इस वार्ड में न्यू कॉलोनी का क्षेत्र, सरस्वती स्कूल का क्षेत्र, टी ए कैंप, रेलवे अस्पताल, रेलवे वर्कशॉप ग्राउंड, तुलापुरा, आर ई टाइप रेलवे कॉलोनी, पुरानी रेलवे कॉलोनी वर्कशॉप, जेपी कॉलोनी,उड़िया बस्ती, हरिजन बस्ती, रेलवे प्लेटफार्म 4 के सामने समस्त भाग, शिवाजी कॉलोनी, पुरोहित जी की टापरी, सुंदर नगर का भाग शामिल है।

-वार्ड 39 जनसंख्या-6442 (उत्तर विधानसभा)

इस वार्ड में रेलवे डीआरएम ऑफिस, जनकपुरी, जे एन मार्शल, रवि विहार ,आदर्श कॉलोनी, रेलवे सोसाइटी, सेंट पॉल स्कूल, मदर टेरेसा, माला फाटक कच्ची बस्ती क्षेत्र शामिल है।

-वार्ड 40 जनसंख्या-11885 (उत्तर विधानसभा)

इस वार्ड में संपूर्ण चोपड़ा फार्म, मानचित्र बिल्डिंग, राधा कृष्ण मंदिर, आर्य समाज, शंकर भवन, आनंद विहार गली नंबर 1-6, लालबाई माता मंदिर, विजयवर्गीय मेडिकल,दानमल जी आहता, मस्जिद गली क्षेत्र शामिल है।

-वार्ड 41 जनसंख्या-6044 (उत्तर विधानसभा)

इस वार्ड में राम मंदिर, सुभाष लाइब्रेरी, हरिओम बैंकेट हॉल, मयूर कॉलोनी, जैन मंदिर रोड, रबर फैक्ट्री, गुरुद्वारा स्कूल, डाक बंगला स्कूल, गुरुद्वारा, राज केसर होटल क्षेत्र शामिल है।

-वार्ड 42 जनसंख्या-6563 (उत्तर विधानसभा)

इस वार्ड में महाराव भीम सिंह कॉलोनी, बाल मंदिर स्कूल, पोस्ट ऑफिस रोड, जैन मंदिर,नानक पैलेस, श्रीनाथ अपार्टमेंट, सनफ्लावर रेस्टोरेंट, मंगलायतन, उम्मेद भवन, आशिक आर्मी क्षेत्र शामिल है।

– वार्ड 43 जनसंख्या-11045 (उत्तर विधानसभा) इस वार्ड में सुभाष कॉलोनी,नंदा जी की बाड़ी, तेल वाली गली, सरस्वती कॉलोनी, बालाजी टाउन, विधाता कॉलोनी, शमशान, घूम चक्कर गणेश चौकी, कुम्हारों का मोहल्ला, सरकारी स्कूल क्षेत्र सम्मिलित है।

-वार्ड 44 जनसंख्या-7991 (उत्तर विधानसभा)

इस वार्ड में मोहन निवास, खंडगावड़ी, पारिवारिक न्यायालय, सिविल लाइन, सुखधाम, दोस्तपुरा, ऑफीसर्स क्लब क्षेत्र शामिल है।

-वार्ड 45 जनसंख्या-10307 (उत्तर विधानसभा) इस वार्ड में शीतला माता मंदिर, गौरी आश्रम, हरिजन बस्ती, बापू बस्ती, रामदेव जी का मंदिर, देवनारायण मंदिर, बीड़ के बालाजी, सरकारी स्कूल, जय अंबे टेंट हाउस, राजपूत किराना स्टोर शामिल है।

-वार्ड 46 जनसंख्या-7573 (उत्तर विधानसभा)

इस वार्ड में चंबल पुलिया का निचला हिस्सा, रिद्धि राज टावर, बूंदी सिलिका, बिजासन माता जी का मंदिर, बालापुरा का संपूर्ण क्षेत्र, सेक्टर कार्यालय, विजय वीर क्लब स्टेडियम, रोडवेज वर्कशॉप, रजत सिटी ग्रुप,कंकरेश्वर महादेव मंदिर, पुरानी कुल्हाड़ी व हवेली शामिल है।

-वार्ड 47 जनसंख्या-7227 (उत्तर विधानसभा)

इस वार्ड में संपूर्ण थर्मल कॉलोनी, कुन्हाड़ी थाना, संत तुकाराम सामुदायिक भवन, अंबेडकर कॉलोनी, हनुमानगढ़ गड़ी व न्यू थर्मल कॉलोनी शामिल है।

-वार्ड 48 जनसंख्या-13836 (उत्तर विधानसभा)

इस वार्ड में पंचशील कॉलोनी, समस्त दुर्गा नगर, सगस जी महाराज, रिद्धि सिद्धि प्रॉपर्टीज, चूने वाले बाबा, डी मार्ट, मस्जिद, नवालाल मैरिज गार्डन, बजरंगपुरा सरकारी स्कूल, धुआँखल, देवनारायण समुदाय भवन, हथाई का चौक, काली टेक हनुमान जी का मंदिर, सुलभ शौचालय, मस्जिद गली, इमानुएल स्कूल, जैन मंदिर शामिल है।

-वार्ड 49 जनसंख्या-16205 (उत्तर विधानसभा)

इस वार्ड में इमली चौक,शूजाउद्दीन चौक, भिस्तियों की मस्जिद,पुरानी हरिजन बस्ती, कुरेशियों की मस्जिद, गुलेगुलजार,उमर कॉलोनी, मकबरा थाना, एहले हदीस मस्जिद, डॉ जाकिर हुसैन सामुदायिक भवन, भांडो की मस्जिद, राज हवेली, मामा करीमन चौक, जैदी स्टूडियो,रेमंड शोरूम, शनि मंदिर, हम्मालों का चौक, चश्मे की बावड़ी, कुरैशी जमात खाना, देवनारायण मंदिर, हुसैन चौक, बजाज खाना, बंबोला मंदिर, तेलियां की चौकड़ी, मोमिनो की बड़ी मस्जिद, जाकिर नाई,रघु पान की गली इत्यादि शामिल है।

-वार्ड 50 जनसंख्या-10465 (उत्तर विधानसभा)

इस वार्ड में मथुराधीश जी का मंदिर, भट्ट जी महाराज का चौक, आईसीआईसीआई बैंक, मेन रोड पाटनपोल, छोटे मथुराधीश जी, राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय टिपटा, काजीवाड़ा,भूरिया गणेश जी मंदिर, सराय का स्थान, नारायण बाल निकेतन, मथुरेश भवन, लाल बुर्ज, काली कंकाली मंदिर, गन्धी जी का पुल, लक्ष्मी होटल, चित्तौड़ स्कूल शामिल है।

-बाकी के 50 वार्ड के नए परिसीमन की जानकारी अगली खबर में।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News