नाली बनाने के विवाद में चले लाठी-डंडे: अलीगढ़ के खैर में आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल, गांव के प्रधान समेत 8 हुए नामजद – Aligarh News

3
नाली बनाने के विवाद में चले लाठी-डंडे:  अलीगढ़ के खैर में आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल, गांव के प्रधान समेत 8 हुए नामजद – Aligarh News

नाली बनाने के विवाद में चले लाठी-डंडे: अलीगढ़ के खैर में आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल, गांव के प्रधान समेत 8 हुए नामजद – Aligarh News

खैर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र के गांव सोफा नगला में बुधवार को नाली बनाने के मामूली विवाद में गांव के प्रधान समेत दो पक्ष आमने सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और फिर नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले।

.

जिसके बाद दोनों पक्षों से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर खैर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

निजी प्लाट के सामने नाली बनाने का आरोप

पीड़ित पक्ष ने खैर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है और बताया है कि गांव के प्रधान 8 नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के साथ उसके घर पहुंचे थे। इसके बाद उसके निजी प्लाट के सामने से नाली बनवाने लगे थे। इसक एक पक्ष ने विरोध किया, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज किया है।

दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

विवाद शुरू होने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और जमकर लाठी-डंडे भी चले। जिसमें एक पक्ष से 5 लोग और दूसरे पक्ष से महिला समेत 3 लोग घायल हो गए हैं। लगभग एक घंटे तक गांव के अंदर जमकर हंगामा चलता रहा।

गांव के लोगों ने ही पुलिस को जानकारी दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्ष शांत हुए और हंगामे को रोका जा सका। पुलिस के सामने दोनों पक्ष एक दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगा रहे थे। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

प्रधान समेत 8 के खिलाफ हुई एफआईआर

पुलिस ने श्रीराम सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह की तहरीर पर गांव के प्रधान धीरज लाल के साथ नरेंद्र, बबलू, भोला, विकास, बहादुर, पवन, जीतू समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीओ खैर वरुण सिंह ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News