नारकोटिक्स विंग की हिरासत में मौत का मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोरोसिव पॉइजन से मौत बताई; परिजन बोले- पुलिस ने जहर दिया – Mandsaur News h3>
मंदसौर में नारकोटिक्स विंग की अभिरक्षा में युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि युवक की मौत कोरोसिव पॉइजन की वजह से हुई थी। रिपोर्ट आने के बाद मृत हुए महिपाल के चाचा झुझार सिंह ने पुलिस पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है।
.
साथ ही कहा है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही गलत है। दरअसल गुरुवार को नारकोटिक्स विंग की अभिरक्षा में हुई महिपाल सिंह की मौत हो गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है, रिपोर्ट में महिपाल की मौत होने की वजह कोरोसिव पॉइजन बताया जा रहा है।
महिपाल के चाचा झुझार सिंह ने दैनिक NEWS4SOCIALको बताया कि नारकोटिक्स विंग ने 23 जुलाई को महिपाल को गिरफ्तार किया था, 24 तारीख की सुबह टीआई राकेश चौधरी का फोन आया कि 450 ग्राम एमडी के साथ हमने महिपाल को गिरफ्तार किया है, उसकी तबीयत खराब है, आप आ जाओ, हम जब मंदसौर पहुंचे तो महिपाल मृत पाया गया।
मुंह, नाक-कान यूरिन में निकल रहा था खून उस वक्त डॉक्टर ने हमें बताया कि महिपाल को निमोनिया है लेकिन महिपाल के मुंह, नाक, कान, आंख और यूरिन में खून निकल रहा था। तब हमने डॉक्टर से कहा था कि निमोनिया में ऐसा नहीं होता है।
चाचा ने कहा आज जब हमने पीएम रिपोर्ट देखी तो जहरीले पदार्थ का सेवन करने से महिपाल की मौत होना बताई जा रही है, जब महिपाल पुलिस की कस्टडी में था तो जहरीला पदार्थ कहां से आया या तो पुलिस ने महिपाल को जहरीला पदार्थ खिला कर मार दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पूरी तरह से शक के घेरे में है, रिपोर्ट पर हमें भरोसा ही नहीं है।
इस संबंध में सीएमएचओ गोविंद सिंह चौहान ने कहा कि
कोरोसिव पॉइजन के कारण डेथ हुई है। मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए विसरा रिपोर्ट की मांगी गई है। कोरोसिव पॉइजन, एसिड टाइप के होते हैं जो कि शरीर के अंदर घाव कर देते हैं।
यह खबर भी पढ़ें एमडी के साथ पकड़ाए आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत
मंदसौर नारकोटिक्स विंग की हिरासत में एक आरोपी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उज्जैन जिले के उन्हेल से आरोपी महिपाल को 400 ग्राम मादक पदार्थ एमडी के साथ बुधवार रात गिरफ्तार किया गया था। पूरी खबर पढ़ें
