नागौर और मेड़ता मंडी में आज के भाव: फसलों को हुए नुकसान से चढ़ा जीरे का पारा, नागौर मंडी में 24 हजार के पार पहुंचा भाव – Nagaur News

0
नागौर और मेड़ता मंडी में आज के भाव:  फसलों को हुए नुकसान से चढ़ा जीरे का पारा, नागौर मंडी में 24 हजार के पार पहुंचा भाव – Nagaur News

नागौर और मेड़ता मंडी में आज के भाव: फसलों को हुए नुकसान से चढ़ा जीरे का पारा, नागौर मंडी में 24 हजार के पार पहुंचा भाव – Nagaur News

पश्चिमी राजस्थान में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश की वजह से फसलों को हुए भारी नुकसान का सीधा असर अब कृषि उपज मंडियों में देखने को मिल रहा है। खराब मौसम के कारण उत्पादन और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका के चलते जीरे की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। नागौर मंडी में जहां जीरे के अधिकतम भाव में 2300 रुपये की बड़ी तेजी दर्ज की गई, वहीं मेड़ता मंडी में भी भावों में सुधार का रुख बना हुआ है। जीरे के साथ-साथ ईसबगोल, रायडा और चने जैसी प्रमुख फसलों के दामों में भी तेजी का माहौल है, जिससे मंडी की व्यापारिक गतिविधियों में हलचल बढ़ गई है।
नागौर कृषि उपज मंडी में पिछले दो दिनों के दौरान फसलों के भावों में मिला-जुला उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जीरा और ईसबगोल जैसी प्रमुख नकदी फसलों की कीमतों में अच्छी तेजी दर्ज की गई है। मंडी में व्यापारी भोजराज सारस्वत के अनुसार जालोर, बाड़मेर और बीकानेर साइड में बारिश से फसलों को हुए नुकशान का असर जीरे के भावों में देखने को मिल रहा है। बीते कल के मुकाबले आज जीरे के अधिकतम भाव में 2300 रुपये का बड़ा उछाल आया है, जिससे यह 21700 रुपये से बढ़कर 24000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। इसी तरह विराट चमकी मूंग के भाव में भी सुधार हुआ है और इसका अधिकतम भाव 8876 रुपये से बढ़कर अब 9300 रुपये प्रति क्विंटल पर जा पहुंचा है। मंडी में ईसबगोल के अधिकतम भाव में भी मामूली बढ़ोतरी देखी गई है और यह 13300 रुपये से बढ़कर 13350 रुपये के स्तर को छू गया है। ग्वार और तारामीरा की कीमतों में भी आंशिक सुधार हुआ है, जहां ग्वार का अधिकतम भाव 4900 रुपये से बढ़कर 4925 रुपये और तारामीरा का भाव 5081 रुपये से बढ़कर 5110 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। इसके अलावा सफेद तिल और काला तिल के अधिकतम भावों में भी क्रमशः 500 रुपये की तेजी आई है। दूसरी ओर कुछ फसलों के भावों में गिरावट भी देखने को मिली है। सौंफ का अधिकतम भाव 9200 रुपये से घटकर 9000 रुपये रह गया है, जबकि असालिया की कीमतों में भारी कमी आई है जिसका अधिकतम भाव 5600 रुपये से गिरकर 5500 रुपये पर आ गया है। दाणा मैथी और चना के भावों में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। सरसों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 40 प्रतिशत तेल मात्रा के साथ 6400 रुपये पर स्थिर बनी हुई है। मूंग, सिंधी सुवा और ज्वार के न्यूनतम भावों में स्थिरता बनी रही, हालांकि ज्वार के अधिकतम भाव में 400 रुपये की वृद्धि देखी गई है।
नागौर मंडी में आज के भाव

मेड़ता कृषि उपज मंडी में पिछले दो दिनों के दौरान जिंसों के भावों में मिला-जुला असर देखने को मिला है, जहां जीरा और रायडा जैसी फसलों की कीमतों में अच्छी तेजी दर्ज की गई है। बीते कल के मुकाबले आज जीरे के अधिकतम भाव में 479 रुपये का सुधार हुआ है, जिससे यह 23021 रुपये से बढ़कर 23500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। इसी प्रकार रायडा (सरसों) के भावों में भी मजबूती आई है, जिसका अधिकतम भाव 6400 रुपये से बढ़कर 6600 रुपये और न्यूनतम भाव 6150 रुपये से बढ़कर 6200 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। मंडी में चने के भाव में भी बढ़त देखी गई है, जहां इसका अधिकतम मूल्य 5051 रुपये से बढ़कर 5120 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। तारामीरा और असालिया की कीमतों में भी मामूली तेजी का रुख रहा है। तारामीरा का अधिकतम भाव 5050 रुपये से बढ़कर 5175 रुपये और असालिया का भाव 6000 रुपये से बढ़कर 6058 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। इन बढ़ोतरी के बीच मूंग के भावों में स्थिरता बनी हुई है, जहां इसके अधिकतम, मध्यम और न्यूनतम तीनों स्तर के भाव कल के समान ही बने हुए हैं। दूसरी ओर सुवा, सौंफ, ग्वार और ईसबगोल जैसी फसलों के भावों में आज कोई बदलाव नहीं देखा गया है और ये अपने पिछले दिन के स्तर पर ही स्थिर हैं। सुवा का अधिकतम भाव 8400 रुपये, सौंफ का 8000 रुपये, ग्वार का 4945 रुपये और ईसबगोल का 12500 रुपये प्रति क्विंटल पर बरकरार है। कुल मिलाकर मंडी में आज अधिकांश व्यापारिक गतिविधियों में सकारात्मक माहौल बना रहा और किसानों को कुछ प्रमुख फसलों के बेहतर दाम मिले हैं।

मेड़ता मंडी में आज के भाव
मंडी विशेषज्ञों के अनुसार गल्फ में युद्ध की स्थिति और माौसम के बदलाव का असर आने वाले दिनों में भी खाद्य सामग्रीयों पर रहेगा और मसाला फसलों में भी तेजी बनी रहेगी।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News