Advertising
<

नहीं लगाना पड़ेगा कार को धक्का, टायर में हवा से जंप स्टार्ट तक… लॉन्च हुआ कार का फर्स्ट-एड

2
नहीं लगाना पड़ेगा कार को धक्का, टायर में हवा से जंप स्टार्ट तक… लॉन्च हुआ कार का फर्स्ट-एड


नहीं लगाना पड़ेगा कार को धक्का, टायर में हवा से जंप स्टार्ट तक… लॉन्च हुआ कार का फर्स्ट-एड

कार के फर्स्ड-एड के बारे में क्या आपने सुना है. अमूमन लोग फर्स्ड-एड को किसी एक्सीसेंड से जोड़कर देखते हैं, लेकिन आप अपनी कार के लिए भी एक फर्स्ट-एड तैयार कर सकते हैं. इसकी वजह से आपको इमरजेंसी में कार को धक्के नहीं लगाने पड़ेंगे. ऐसा ही एक प्रोडक्ट पोर्टोनिक्स ने लॉन्च किया है. 

कंपनी ने पोर्टोनिक्स वायु कॉप को लॉन्च किया है, जो एक 6-इन-1 प्रोडक्ट है. यानी इसमें 6 तरह के टूल्स मिलते हैं. ये प्रोडक्ट हर दिन कार को मेनटेन करने में मदद करेगा. साथ ही इमजरेंसी में बहुत काम का साबित होगा. 

Portronics Vayu Cop मैग्नेटिक फिनिश के साथ आता है. ये एक कॉम्पैक्ट डिवाइस है, जिसे आप अपने साथ रख सकते हैं. इसमें एक डिस्प्ले दिया गया है, जो रियल टाइम टायर प्रेशर और डिवाइस से जुड़ी जानकारियां देता है. इसमें साइड हैंडल दिया गया है, जिसकी वजह से इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है. 

मिलते हैं कई फीचर्स

इसमें एक BLDC मोटर दिया गया है, जो कम शोर पर बेहतरीन परफॉर्मेंस ऑफर करता है. इस डिवाइस में 150 PSI का डिजिटल टायर इन्फ्लेटर मिलता है, जो इमरजेंसी में कार के पंचर होने या फिर टायर में हवा कम होने पर आपकी मदद करेगा. इसकी मदद से आप इमरजेंसी में कहीं भी और कभी भी हवा भर सकेंगे. 

यह भी पढ़ें: 6.26 लाख कीमत, 33Kmpl का माइलेज… 30 लाख लोगों ने खरीदी ये कार

Advertising

चूंकि ये डिजिटल टायर इन्फ्लेटर तो आप रियल टाइम में टायर की हवा चेक कर सकेंगे. इससे हवा ज्यादा नहीं भरेगी. इसे आप 5000Pa की पावर वाले वैल्यूम क्लीनर की तरह भी यूज कर सकते हैं. ये कार साफ रखने में आपकी मदद करेगा. इसमें 10000RPM का एयर ब्लोर भी मिलता है, जो ऐसी जगह पर सफाई में मदद करेगा, जहां हाथ नहीं पहुंचता. 

ये डिवाइस 12V के बैटरी जंप स्टार्टर के साथ आता है, जिसमें स्मार्ट सेफ्टी क्लैम्प्स दिए गए हैं. ये क्लैम्प्स शॉर्ट सर्किट और ओवर करंट जैसी दिक्कतों से बचाता है. इस पूरे सिस्टम को पावर देने के लिए 2000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे आप चार्ज कर सकते हैं. चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: कम दाम, धांसू माइलेज और स्पेस भी खूब! 14 लाख लोगों ने खरीदी ये कार

कितनी है कीमत?

इसमें बिल्ट-इन LED फ्लैशलाइट दी गई है. इसकी मदद से आप स्मार्टफोन को चार्ज भी कर सकते हैं. Portronics Vayu Cop पर कंपनी 12 महीने की वारंटी दे रही है. इसकी कीमत 5,999 रुपये है. इस डिवाइस को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही फ्लिपकार्ट और ऐमेजॉन से खरीदा जा सकता है.

—- समाप्त —-