नवरात्र शुरु, माताजी के मंदिरों में उमड़ रहे श्रद्धालु: कई जगह लगे भंडारे, छावनी चौराहे पर किया हनुमान चालीसा का पाठ – Tonk News h3>
चैत्र नवरात्र रविवार से शुरु हो गए। इसी के साथ घट-घट स्थापना हो गई है। इससे पहले माताजी के मंदिरों में विभिन्न तरह से सजावट और साफ सफाई की गई। नवरात्र शुरु होने के साथ ही इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई। कई जगह भंडारे भी लगे।
.
कई श्रद्धालु नवरात्र के व्रत रख रहे है। तो कई लोग माताजी के दरबार में पैदल, दण्डवत यात्रा कर रहे है। जिला मुख्यलय पर भी कंकाली माताजी के मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। मंदिरों में पूजा पठा करने लोग पहुंच रहे है। महिलाएं भी सज-धज कर मंदिरों में धोक लगा रही हैं। बच्चे और बड़े भी इसमें बड़ी संख्या में दिखाई पड़ रहे है।
फसले अच्छी होने के शुभ संकेत मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक के निदेशक बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि माताजी की सवारी इस वर्ष हाथी पर बैठकर आ रही है, भागवत पुराण शास्त्रों के अनुसार मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आना एवं प्रस्थान करना सुख समृद्धि एवं शान्ति का प्रतीक है। किसानों की फसले अच्छी होने के शुभ संकेत है। पानी की कमी नहीं रहेगी।
टोंक में छावनी तिराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा गया।
जय श्रीराम व हनुमानजी के जयकारे गूंजे उधर जिला मुख्यालय के छावनी तिराहे पर रविवार सुबह करीब 10 बजे हिंदू नववर्ष के अवसर पर छावनी चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। हनुमान चालीसा के पाठ के अवसर पर जय श्रीराम व हनुमान जी के जयकारे से आकाश गूंज उठा। इस दौरान बीजेपी जिकाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने भगवान बजरंगबली की आरती भी उतारी गई।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि हिन्दू नववर्ष पर हिन्दुओं में उत्साह हैं। बजरंग बली हम सभी के संकट मोचक हैं। यह धर्म समाज को संगठित करने का एक माध्यम है। समाज कल्याण के लिए एकजुट होना जरूरी है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया,पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन,विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर,जिला प्रमुख सरोज बंसल, बेनी प्रसाद जैन, अशोक कासलीवाल,नरेश बंसल, शैलेन्द्र चौधरी, प्रधान काबरा,नीलिमा आमेरा, बीना छामुनिया,बबलू टैंकर,कमलेश यादव,लोकेश गुप्ता, रामकिशन गुर्जर,राजेश मुमिया, राजाराम यादव,चरण सिंह चौधरी, अंजलि गुप्ता, शम्भू शर्मा, हरिराम यादव, रत्तीराम पहाड़िया, सहित अन्य मौजूद रहे।