नवजोत कौर का सरकार के खिलाफ ट्वीट-वार: सीएम, रिटायर्ड जज-वकीलों से नशा तस्करों, भूमि माफियाओं का केस न लेने का आग्रह – Ludhiana News h3>
कांग्रेस नेता डा. नवजोत कौर सिद्धू पंजाब सरकार पर लगातार ट्वीट अटैक कर रही है। उन्होंने एक्स हैंडल पर एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला किया है। ट्वीट वार के जरिए डा. कौर सीएम भगवंत मान के साथ बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर बादल पर भी निशाना स
.
नवजोत कौर ने आरोप लगाया कि पंजाब में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण, नशा तस्करी और कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम मान, रिटायर्ड जजों और वकीलों से एक डिमांड भी कर डाली।
वहीं एक दिन पहले ही डा. कौर ने सीएम पर शिवालिक रेंज में कब्जे करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर बाकायदा उन्होंने कब्जेधारियों की एक लिस्ट भी जारी की थी। जिसमें कैप्टन अमरिंदर के नाम का भी जिक्र किया था।
नवजोत कौर सिद्धू व नवजोत सिंह सिद्धू।
शिवालिक रेंज मुद्दा एक बार फिर उठाया नवजोत कौर सिद्धू ने एक दिन पहले ही (19 दिसंबर) ट्वीट करके सीएम मान से शिवालिक रेंज में हुए कब्जों पर सवाल पूछे थे और कहा था कि आखिर वो कब्जा करने वालों को क्यों बचा रहे हैं? आज फिर उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि शिवालिक रेंज में सुखविलास और अन्य अतिक्रमणों को बचाने की कोशिश क्यों हो रही है?
उन्होंने कहा है कि शिवालिक रेंज की भूमि को सुरक्षित रखा जाना चाहिए। वहीं इस बार उन्होंने इसे लेकर एक सुझाव भी दिया है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में पर्यावरण-अनुकूल परियोजनाएं शुरू की जानी चाहिए, जिससे सरकार की आय बढ़े और आने वाले समय में व्यापार और उद्योग की सुविधाएं भी दी जा सकें।
वहीं डा. कौर ने सीएम मान और रिटायर्ड जज,वकीलों से भूमाफियाओं का केस न लेने का भी आग्रह किया।
अब पढ़िए ट्वीट में क्या कहां…
- पंजाब के लोग डरे हुए: नवजोत कौर ने अपने एक ट्वीट में कहा कि जमीनी स्तर पर पंजाब के लोग खुद को डरा हुआ महसूस कर रहे हैं। पंजाब में कानून व्यवस्था फेल हो रही है। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री से मांग है- वे अपनी निडर और पूरी तरह ईमानदार पुलिस फोर्स का उपयोग करें। कानून को हाथ में लेने वालों, जबरन वसूली और गैंगस्टरों पर सख्ती से कार्रवाई करें।
- सरकारी जमीन बचाए: नवजोत कौर सिद्धू ने कहा है कि पंजाब में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हो रहा है उसे बचाना बेहद जरूरी है। खासतौर पर गोवंश के लिए चिह्नित करीब 1.25 लाख एकड़ सरकारी भूमि को वापस लाकर बेसहारा पशुओं को वहां पर शिफ्ट किया जाना चाहिए। इससे सड़कों पर घूम रहे पशुओं की सुरक्षा भी होगी और लोगों की जान को भी खतरा नहीं होगा।
- टैगिंग भी फेल हुई: नवजोत कौर सिद्धू ने आगे लिखा कि पंजाब में पशुओं की टैगिंग हो चुकी है। इसके बाद भी पशुओं को सड़क पर छोड़ा जा रहा है। सरकार टैगिंग के बावजूद मालिकों को नहीं ट्रेस कर रही। टैग के जरिए मालिकों को ट्रेस किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पशुओं की तस्करी को रोकने के लिए भी कठोर कदम उठाने चाहिए।
शिवालिक रेंज पर कब्जे करने वालों की लिस्ट जारी की थी…
कब्जे पर डा. कौन ने क्या कहा…
सीएम अतिक्रमण की अनुमति दे रहे: डा. नवजोत कौर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि… मुख्यमंत्री साहब, आपको यह जवाब देना होगा कि आप अतिक्रमण की अनुमति क्यों दे रहे थे? और उसे वैध क्यों बनाया जा रहा था? उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार शिवालिक रेंज की इस जमीन पर अतिक्रमण को वैध करने जा रही है। हम ऐसा नहीं होने देंगे।
लिस्ट में कैप्टन अमरिंदर का नाम: नवजोत कौर सिद्धू ने ने इस पोस्ट में कुछ लोगों के नाम की लिस्ट भी डाली है। जिनकी शिवालिक रेंज में जमीन है। इस लिस्ट में कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनकी मां के नाम भी शामिल हैं। हालांकि इस लिस्ट में सुखबीर बादल का नाम शामिल नहीं है।
————
यह खबर भी पढ़ें…
नवजोत सिद्धू ने शिवालिक रेंज पर कब्जे की लिस्ट डाली, दावा- इसमें कैप्टन अमरिंदर का भी नाम, CM मान से पूछा- इसे रेगुलर क्यों कर रहे
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने एक बार फिर सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा है। उन्होंने पंजाब सरकार पर शिवालिक रेंज में अवैध कब्ज करवाने का आरोप लगाया है। (पूरी खबर पढ़ें)
