नर्मदा नदी में डूबने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: तैरना सीख रहा था पुलिस कॉन्स्टेबल, पोस्ट ऑफिस घाट पर मिले कपड़े और मोबाइल – narmadapuram (hoshangabad) News h3>
पोस्ट ऑफिस घाट पर कांस्टेबल की तलाश के लिए रेस्क्यू जारी है।
नर्मदापुरम पुलिस लाइन में पदस्थ एक कॉन्स्टेबल दो दिन से लापता है। पोस्ट ऑफिस घाट पर नर्मदा नदी पास उसके कपड़े, फोन और गाड़ी मिली थी। ऐसी आशंका है कि वह पोस्टऑफिस घाट पर नर्मदा नदी में डूब गए। जिसके चलते दो दिनों से उनकी तलाशी के लिए नदी में रेस्क्यू जा
.
घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। आरक्षक पोस्ट ऑफिस घाट की तरफ एक सीसीटीवी कैमरे में जाते दिख रहा है। कॉन्स्टेबल के पुलिस लाइन ऑफिस नहीं आने व मोबाइल कॉल रिसीव नहीं करने पर दोपहर 1.30 बजे मामला उजागर हुआ। जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की।
आरक्षक अरुण उइके।
आरआई स्नेहा चंदेल के मुताबिक आरक्षक अरुण उइके (27) है। जो 6 महीने पहले ही रेल पुलिस इंदौर से ट्रांसफर होकर पुलिस लाइन नर्मदापुरम में आए। अरुण अकेले ही सरकारी आवास पर रहते थे। शुक्रवार सुबह 10 बजे सभी जवान, कर्मचारी ड्यूटी पर आते हैं। आरक्षक अरुण आज सुबह 11 बजे तक नहीं आए। अनुपस्थित रहने से साथियों ने उन्हें कॉल किया तो रिसीव नहीं हुआ। लगातार कई बार उन्हें कॉल किया गया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। कर्मचारी को उनके सरकारी आवास पर भेजा गया, जहां ताला लगा मिला।
रोजाना घाट नहाने जाता था उसके बाद उनकी खोजबीन शुरू हुई। जानकारी मिली कि रोजाना वो घाट नहाने जाता था इसलिए स्टाफ पोस्ट ऑफिस घाट देखने पहुंचा। घाट पर उसकी बाइक खड़ी मिली। नीचे जाकर देखा तो कपड़े और मोबाइल रेत पर रखा था। प्लाटून कमांडेंट अमृता दीक्षित ने बताया ऐसी आशंका है कि वो नदी में डूबा होगा। इसलिए तलाश की जा रही है।
तैरना सीख रहा था आरक्षक, विवेकानंद घाट पर जाता था
आरक्षक अरुण के जीजा पीयूष।
साथी बाहर गया था, इसलिए अकेला घाट पहुंचा आरक्षक अरुण के जीजा पीयूष ने बताया- अरुण अक्सर नहाने के लिए एक साथी के साथ विवेकानंद घाट पर आता था। अरुण नदी में तैरना भी सीख रहा था। शुक्रवार को उसका साथी कहीं बाहर गया था। इसलिए वो अकेला ही पोस्ट ऑफिस घाट आ गया। घाट पर आने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज में भी वो दिख रहा है।
2 तस्वीरों में देखिए रेस्क्यू…