नगर निगम ग्रीन बांड ने बनाया रिकॉर्ड, पहले दिन में जुटाए 661.52 करोड़ | IMC Green Bond created a record, raised 661.52 crores in the first day | Patrika News

20
नगर निगम ग्रीन बांड ने बनाया रिकॉर्ड, पहले दिन में जुटाए 661.52 करोड़ | IMC Green Bond created a record, raised 661.52 crores in the first day | Patrika News

नगर निगम ग्रीन बांड ने बनाया रिकॉर्ड, पहले दिन में जुटाए 661.52 करोड़ | IMC Green Bond created a record, raised 661.52 crores in the first day | Patrika News


इंदौरPublished: Feb 10, 2023 10:24:42 pm

दो दिनों में और भी पैसा आने की उम्मीद

imc

imc

इंदौर. नगर निगम के ग्रीन बांड पर निवेशकों ने काफी प्रतिसाद दिया है। नगर निगम का बांड खुलने के साथ ही उसकी बिक्री ने रिकॉर्ड कायम कर दिया। बांड जारी होने के बाद पहले ही दिन में लगभग ढ़ाई गुना तक रकम नगर निगम के बांड ने जुटा ली। नगर निगम के ग्रीन बांड ने रिकॉर्ड कायम करते हुए पहले ही दिन में 661.52 करोड़ रुपए ते आवेदन आ चुके हैं। जबकि बांड की खरीदी के लिए दो कामकाजी दिन और अभी बाकी हैं।
नगर निगम ने नर्मदा का पानी इंदौर लाने में लगने वाली बिजली के खर्चे को कम करने के लिए इसके पास में सोलर प्लांट लगाने की तैयारी की है। 60 मेगावाट की क्षमता के सोलर प्लांट के लिए नगर निगम ने 244 करोड़ के ग्रीन बांड जारी किए थे। सुबह 10.30 बजे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) से इन्हें जारी किया गया था। शाम को बाजार बंद होने के समय 661.52 करोड़ के आवेदन आ चुकेे हैं। सोलर एनर्जी प्लांट के लिए ग्रीन बांड लाने वाला इंदौर देश का पहला शहर है। नगर निगम ने इन बांड मूल्य 1 हजार रुपए प्रति बांड तय किया गया था। जिस पर निगम 8.25 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दे रहा है। इस बांड की बिक्री शुक्रवार से शुरू की गई जो कि मंगलवार तक चलेगी। इस दौरान शनिवार और रविवार को शेयर बाजार के बंद रहने के कारण इसकी खरीदी नहीं हो पाएगी। बाजार खुलने के साथ ही बांड की बिक्री शुरू हुई थी। वहीं पहले दो घंटे में ही इसकी इश्यू राशि 244 करोड़ से ज्यादा पैसा बांड के लिए आ चुका था। दोपहर एक बजे तक बांड के लिए 250 करोड़ के आवेदन आ चुके थे। वहीं बाजार बंद होने के समय बांड ने नगरीय निकायों के बांड के रिकॉर्ड तोड़ दिए। पूरे दिन में 4112 के लगभग बांड के लिए अप्लीकेशन आई हैं, जिनमें 661.52 करोड़ रुपए के आवेदन आ चुके हैं।
संस्थाओं ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई
इंदौर नगर निगम के ग्रीन बांड में सबसे ज्यादा दिलचस्पी संस्थाओं ने दिखाई है। संस्थाओं ने पहले ही दिन 229.35 करोड़ रुपए के आवेदन दिखाए हैं। वहीं कॉर्पोरेट्स ने भी इंदौर नगर निगम के बांड में 201.86 करोड़ रुपए के आवेदन किए हैं। वहीं आम निवेशकों ने भी 129.99 करोड़ रुपए के आवेदन भेजे हैं। हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (एचएनआई) के निवेशकों ने 103.31 करोड़ रुपए के आवेदन किए हैं।
24 को होगी लिस्टिंग
नगर निगम का ये बांड 24 फरवरी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लिस्टेड होगा। जिसके चलते इसकी खरीदी बिक्री भी बाजार में हो सकेगी। इसके चलते इस बांड को निवेशकों की पसंद बताया जा रहा है।
महापौर ने की थी मेहनत
नगर निगम में इस बांड के लिए पिछले तीन सालों से प्लानिंग तो की जा रही थी। लेकिन बांड जारी नहीं हो पा रहा था। वहीं नगर निगम की कुर्सी संभालने के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इसमें खासी दिलचस्पी दिखाई थी। इसके प्रचार-प्रसार के लिए भी उन्होंने कमान संभाली थी। इंदौर के साथ ही मुंबई में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी उन्होंने निवेशकों से मुलाकात करते हुए इंदौर बांड की जानकारी दी थी। साथ ही उन्हें इसमें निवेश के लिए मनाया था।
गाजियाबाद का रिकॉर्ड तोड़ा
सबसे पहला ग्रीन बांड गाजियाबाद नगर निगम ने जारी किया था। गाजियाबाद नगर निगम ने 150 करोड़ का ग्रीन बांड जारी किया था। जिसके एवज में उन्हें मार्केट से 401 करोड़ के आवेदन मिले थे।
0 ग्रीन बांड को मिले प्रतिसाद से सिद्ध हो गया कि जनता नगरीय निकायों के सतत विकास के मॉडल को पसंद कर रही है। हमें उम्मीद है कि बचे हुए दिनों में इसकी खरीदी बिक्री से वित्तिय नवाचार का नया उदाहरण बनेगा। इंदौर की जनता एक नया इतिहास रचती रही है। और ये भी उसका उदाहरण है।
– पुष्यमित्र भार्गव, महापौर

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News