नगर आयुक्त से मिले कर्मचारी संघ: कर्मचारियों ने बताई समस्याएं, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन – Lucknow News h3>
नगर निगम कर्मचारी संघ के नगर आयुक्त गौरव कुमार से मुलाकात की है। मौके पर संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा और महामंत्री राम अचल के साथ में अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मौके पर नगर निगम के कर्मचारियों ने कहा कि हम अधिक ऊर्जा के साथ में एक साथ का करेंगे। संघ ने न
.
इसके साथ ही नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ,उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ,उत्तर प्रदेश नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, आरआर एवं सेंट्रल वर्कशॉप मजदूर संघ, नगर निगम कर्मचारी संघ, और लखनऊ नगर महा पालिका कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यस्थल पर बेहतर माहौल बनाने का उठाया मुद्दा
कर्मचारियों ने वेतन भुगतान,पदोन्नति,नियमितीकरण,सेवा शर्तों में सुधार और कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसी बातें शामिल थीं। प्रतिनिधियों ने यह भी मांग की कि निगम में कार्यरत स्थायी और संविदा कर्मचारियों के बीच भेदभाव समाप्त किया जाए और उनके मूल्यांकन में पारदर्शिता लाई जाए। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सभी संगठनों की सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि निगम प्रशासन कर्मचारियों के हितों के संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और सभी संगठन अपने सुझाव शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक संवाद के माध्यम से प्रस्तुत करें।
नगर आयुक्त बोले सकारात्मक काम करेंगे
संगठनों से अपील की कि वे निगम की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में सक्रिय सहयोग दें और कर्मचारियों के बीच सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें। उन्होंने कहा कि नगर की बेहतरी और विकास में कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और एकजुट होकर ही हम शहर को अधिक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए बेहतर बना सकते हैं।वहीं, मौके पर नगर निगम कर्मचारी संघ के संरक्षक राम चंदर यादव, अध्यक्ष आनंद वर्मा,महामंत्री रामअचल, उपाध्यक्ष शमील एखलाक, मोहम्मद शोएब, हेमंत कुमार, संगठन मंत्री अर्जुन यादव, निखलेश खरे, मंत्री विजय लक्ष्मी, रेखा यादव, मिर्जा इरशाद बेग, कोषाध्यक्ष यश विजय प्रकाश गुप्ता, सलाहकार अब्दुल तनवीर, प्रचार मंत्री अर्क गौतम, संयुक्त मंत्री अनुज गुप्ता, सहायक मंत्री जाकिर अली,मनीष चंद्र पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।