Advertising
<

नए साल को लेकर बड़वानी पुलिस अलर्ट: एसडीओपी ने कहा- हुड़दंग पर होगी सख्त कार्रवाई; जारी की एडवाइजरी, चेकिंग पॉइंट बढ़ाए – Barwani News

0
नए साल को लेकर बड़वानी पुलिस अलर्ट:  एसडीओपी ने कहा- हुड़दंग पर होगी सख्त कार्रवाई; जारी की एडवाइजरी, चेकिंग पॉइंट बढ़ाए – Barwani News

नए साल को लेकर बड़वानी पुलिस अलर्ट: एसडीओपी ने कहा- हुड़दंग पर होगी सख्त कार्रवाई; जारी की एडवाइजरी, चेकिंग पॉइंट बढ़ाए – Barwani News

बड़वानी पुलिस ने नववर्ष 2026 के आगमन को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है। इसका उद्देश्य नए साल के जश्न के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार रात से ही प

.

एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान ने आम नागरिकों से शांतिपूर्ण, सुरक्षित और मर्यादित ढंग से नववर्ष मनाने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट, टिप्पणी या सामग्री प्रसारित करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बड़वानी पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रख रही है।

एसडीओपी ने कहा- किसी भी प्रकार का हथियार लेकर चलना प्रतिबंधित रहेगा

एसडीओपी ने आगे कहा कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी ऑनलाइन गतिविधि पर तत्काल संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तेज गति से या शराब पीकर वाहन न चलाने की सलाह दी और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया।

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि किसी भी प्रकार का हथियार लेकर चलना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ध्वनि प्रदूषण न करने और निर्धारित मानकों से अधिक आवाज में डीजे/साउंड सिस्टम बजाने पर भी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Advertising

शहर में शांति बनाने के लिए निर्देश दिए।

पुलिस जगह-जगह चेकिंग पाइंट्स बनाए।

पिकनिक स्थलों, नदी, डैम पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील

पुलिस ने पिकनिक स्थलों, नदी, डैम और जलाशयों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। नागरिकों को जोखिमपूर्ण गतिविधियों से बचने और बच्चों व युवाओं पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। छात्र-छात्राओं और युवाओं से अनुशासित आचरण बनाए रखने और छात्रावासों एवं सार्वजनिक स्थलों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, पार्कों, होटलों और रेस्टोरेंट में सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात भी कही गई है। आपात स्थिति में डायल 112 अथवा नजदीकी थाना से तुरंत संपर्क कर अफवाहों से बचें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

जिला बड़वानी पुलिस की ओर से नववर्ष के दौरान सतत पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट, चेकिंग पॉइंट एवं निगरानी व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू रहेगी, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में नववर्ष मना सकें।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News