Advertising
<

धौलपुर में पैरा लीगल वॉलंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम: नालसा, रालसा और डालसा की योजनाओं पर दी जानकारी – Dholpur News

0
धौलपुर में पैरा लीगल वॉलंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम:  नालसा, रालसा और डालसा की योजनाओं पर दी जानकारी – Dholpur News

धौलपुर में पैरा लीगल वॉलंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम: नालसा, रालसा और डालसा की योजनाओं पर दी जानकारी – Dholpur News


धौलपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नवचयनित पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) के लिए शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम एडीआर परिसर में हुआ, जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष राकेश गोयल और सचिव रेखा यादव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी अध्यक्ष राकेश गोयल, सचिव रेखा यादव और चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अमित कमठान ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष राकेश गोयल ने नवचयनित पीएलवी को नालसा, रालसा और डालसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पीएलवी को नालसा की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार, शिक्षा के प्रसार और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। सचिव रेखा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पीएलवी विधिक सेवा प्राधिकरण की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो आमजन और प्राधिकरण के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि समाज के कमजोर वर्ग जैसे महिलाएं, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक, अनुसूचित जाति-जनजाति, श्रमिक, दिव्यांगजन और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य है। यादव ने पीएलवी को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गांवों, बस्तियों, स्कूलों, पंचायतों, अस्पतालों और पुलिस थानों में जाकर लोगों को उनके विधिक अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के बारे में जागरूक करें। साथ ही, विधिक जागरूकता शिविर, रैली और सेमिनार जैसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। प्रशिक्षण के दौरान चीफ एलएडीसी अमित कमठान, डिप्टी चीफ एलएडीसी पप्पू सिंह गुर्जर और असिस्टेंट एलएडीसी अराधना शर्मा ने एलएडीसी सिस्टम की स्थापना और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रणाली के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को न्यायालय में निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाते हैं।
इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत के सदस्य रामदत्त श्रोती ने जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित जानकारी दी। प्राधिकरण के वरिष्ठ सहायक जगदीश सिंह जादौन और पीएलवी इंद्रेश शर्मा ने एक्शन प्लान के बारे में विस्तार से बताया।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News