धार रोड पर भीषण आग | Massive fire on Dhar road | Patrika News

144
धार रोड पर भीषण आग | Massive fire on Dhar road | Patrika News

धार रोड पर भीषण आग | Massive fire on Dhar road | Patrika News

जीएनटी मार्केट में लगी, गोदाम, कारखाने व कॉलेज का फर्नीचर भी खाक

इंदौर

Updated: May 10, 2022 11:19:48 am

इंदौर। धार रोड स्थित जीएनटी मार्केट में देर रात को आग लग गई। इसमें लकड़ी के दो कारखाने, एक गोदाम और कॉलेज का फर्नीचर जल गया। आग की भीषणता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पूरा शेड ही तपन के कारण नीचे गिर गया। इस आग में चौकीदार का परिवार भी फंस गया था। समय रहते उसे बचा लिया गया।
फायर ब्रिगेड के अनुसार कल रात एक बजे के लगभग जीएनटी मार्केट में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर दल रवाना किया गया। जब टीम पहुंची तो आग फैल चुकी थी। उसने आसपास के कारखानों को भी चपेट में ले लिया था। आग की भीषणता को देखते हुए आसपास के फायर स्टेशन से भी गाडिय़ां बुला ली गईं। रात एक बजे लगी आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन शेड के नीचे से सामान निकालकर आग को बुझाया जा रहा है। एसपी फायर आरएस निगवाल ने बताया कि फोम के गद्दे के गोदाम में आग लगी, जिसने पास के लकड़ी पीठे को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग प्लायवुड के गोदाम तक जा पहुंची थी। इस आग में चार वाहन जिसमें कार, दो लोङ्क्षडग और एक बाइक जल गई। आग पर काबू पा लिया गया है। इस आग में फंसे एक परिवार को भी बचा लिया गया। आग ने पास ही एक कॉलेज को भी अपनी चपेट में ले लिया। लपटें वहां क्लास रूमों तक पहुंच गई थी। समय रहते उसे आगे बढऩे से रोक लिया गया। इसके साथ एक अन्य गोदाम को भी बचा लिया गया।
होते रहे धमाके
आग के बीच में धमाकों की आवाज भी ललगातार सुनाई देती रही। पहले आवाज सुनकर ऐसा लगा कि टंकी फटी है, लेकिन बाद में जांच की गई तो ऐसा कुछ भी नहीं मिला। अधिकारियों की मानें तो कोयले और पत्थर के कारण इस तरह के धमाके हो रहे थे।
तप रहे थे बच्चे
आग में वहां पर रहने वाला चौकीदार का परिवार फंस गया था। चार बच्चे, महिला और पु्रुष घर की छत पर जाकर बैठ गए। आग की लपटें उनके पास तक पहुंच रही थीं। उनके भी जलने का खतरा पैदा हो गया था। इस पर एसआई मनीष और डायल 100 का पायलेट रितेश पास की छत पर चढ़े और परिवार के पास पहुंचे। बच्चों को गोद में उठाया तो लपटों के कारण उनका पूरी शरीर तप रहा था। अगर कुछ देर और होती तो हादसा हो सकता था।
मकान खाली कराए
गोदाम की दीवार से लगी हुई बस्ती भी है। आग की लपटों से इन घरों को भी खतरा पैदा हो गया था। एक घर की चद्दरें गर्मी के कारण मुड़ गई थीं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम वहां पर पहुंची और वहां से मकानों को खाली कराया और परिवारों को सुरक्षित कर आग को बस्ती की ओर बढऩे से रोका गया।

धार रोड पर भीषण आग

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News